आजाद जम्मू-कश्मीर के प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा महानिदेशालय के उप निदेशक ने अपने हस्ताक्षर से 24 फरवरी को शासनादेश जारी किया है।

PoK's orthodox orders for women: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में तालिबानी फरमान महिलाओं के लिए जारी किया गया है। यहां के शिक्षा विभाग ने को-एड स्कूलों में महिला छात्रों या शिक्षकों को अनिवार्य रूप से हिजाब पहनने का आदेश जारी किया है। लड़कियों के लिए यह आदेश जारी किया गया है कि स्कूल आने वाली सभी लड़कियां व महिला शिक्षिकाओं को हिजाब पहनना होगा। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आजाद जम्मू-कश्मीर के प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा महानिदेशालय के उप निदेशक ने अपने हस्ताक्षर से 24 फरवरी को शासनादेश जारी किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred