सोने के रेट में बुधवार को नरमी देखी गई। 10 मई, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 61,585 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Gold Price Today: सोने के रेट में बुधवार को नरमी देखी गई। 10 मई, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 61,585 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले मंगलवार 8 मई की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने के दाम 61,850 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहीं सोने की कीमत

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 61,640 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 61900 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 64,010 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 60,950 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 60,950 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 61,950 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,960 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,950 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 63,100 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 60,950 रुपए प्रति 10 ग्राम

61 हजार के नीचे नहीं आ रहे सोने के दाम 

सोने की कीमत पिछले कई दिनों से लगातार 61 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से उपर हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि 2023 में सोने के भाव में आगे भी तेजी बनी रहेगी। इस साल के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी पार कर सकता है। गोल्ड में तेजी की वजह रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के साथ ही ग्लोबल शेयर मार्केट की कमजोरी है। इसके अलावा भारत में शादी का सीजन शुरू होने के कारण स्वर्ण आभूषणों की मांग बढ़ गई है, जिससे सोने के दाम लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं।

आखिर कैसे तय होता है सोने का रेट?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में हुए बदलाव के आधार पर ही भारत में इसके रेट तय होते हैं। इसके साथ ही सोने की कीमतें इस बात पर भी डिपेंड करती है कि डॉलर के मुकाबले रुपया किस लेवल पर है। साथ ही अलग-अलग राज्यों द्वारा लगाए गए टैक्स, उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्जेस की वजह से भी सोने की कीमतें देश भर में अलग-अलग होती हैं।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Price Today: सोने के रेट 9 मई 2023, जानें 10 अलग-अलग शहरों में क्या रही कीमतें