पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस बात का दावा अमेरिकी न्यूज चैनल के एक रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है।

Goldy Brar Shot Dead: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस बात का दावा अमेरिकी न्यूज चैनल के एक रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है। गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को पहले ही गृह मंत्रालय की तरफ से आतंकवादी घोषित कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक डल्ला-लखबीर ने गोल्डी बराड़ की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोल्डी बराड़ का नाम उस वक्त अखबारों की सुर्खियों में आया था, जब उसका नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में जोड़ा गया था। हालांकि, ये पहली बार नहीं था, जब कुख्यात आरोपी का नाम बड़ी वारदात में आया था। इससे पहले साल 2020 में पंजाब विश्वविद्यालय (PU) के छात्र नेता गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो गोल्डी बराड़ का चचेरा भाई था। इसके बाद गोल्डी बराड़ ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। गुरलाल बराड़ लॉरेंस बिश्नोई का सबसे करीबी माना जाता था। उसकी हत्या के बाद लॉरेंस गैंग ने जंग की शुरुआत कर दी और धमकी दी थी कि अब सड़कों पर खून बहेगा।

गोल्डी बराड़ का परिवार

गोल्डी बराड़ का पूरा नाम सतिंदरजीत सिंह है। उसका जन्म साल 1994 में पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में हुआ था। उसका परिवार पढ़ा लिखा है। उसके पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड उप निरीक्षक रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: चीन में बिल्ली बनी आफत, किया ऐसा काम की घर मालिक को हुआ 11 लाख का भारी नुकसान