बच्चे-बच्चे की जुबान पर रहने वाला नाम गूगल अब 27 साल का हो गया है। इस कंपनी की स्थापना 1998 में आज ही (27 सितंबर) के दिन हुई थी। बता दें कि गूगल से जुड़े कई रोचक फैक्ट्स हैं, जिनके बारे में आपने कभी सुना या पढ़ा नहीं होगा। जानते हैं ऐसे ही 15 Facts. 

Google's 27th Birthday: दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन बनाने वाली कंपनी गूगल आज यानी 27 सितंबर को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। गूगल के फाउंडर लैरी पेज और सर्गेइ ब्रिन ने 1998 में इसी दिन गूगल की नींव रखी थी। तब से अब तक ये दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड बन चुका है। इस मौके पर जानते हैं, Google से जुड़े 15 अमेजिंग फैक्ट्स।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- गलत स्पेलिंग से हुई गूगल की शुरुआत 

गूगल का नाम "गूगोल" की गलत स्पेलिंग है, जो 1 के बाद 100 जीरो लगाने का एक तरीका है। ये बड़ी मात्रा में जानकारी को व्यवस्थित करने के इसके उद्देश्य को बताता है।

2- क्या आप जानते हैं गूगल का असली नाम?

आज पूरी दुनिया जिसे Google के नाम से जानती है, ब्रांड बनने से पहले उसका असली नाम "बैकरब" था। ये नाम बैकलिंक्स के आधार पर पेजों को खोजने और रैंकिंग देने वाले सिस्टम पर बेस्ड था।

ये भी पढ़ें : गैराज से टेक दिग्गज तक का पूरा किया शानदार सफर, गूगल आज मना रहा है अपना 27वां बर्थडे

3- जब 5 मिनट के लिए बंद हुआ गूगल

16 अगस्त, 2013 को गूगल 5 मिनट के लिए बंद रहा और उस छोटी सी अवधि के दौरान वैश्विक इंटरनेट उपयोग में 40% की गिरावट आई।

4- दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सर्च इंजन

गूगल हर दिन 8.5 अरब सर्च प्रोसेस करता है, जिससे यह दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सर्च इंजन बन गया है।

5- 40 जीबी की हार्ड ड्राइव से हुई शुरुआत

गूगल का पहला सर्वर एक लेगो केसिंग से बनाया गया था, जिसमें 4GB वाली 10 हार्ड ड्राइव यानी कुल 40GB की हार्ड ड्राइव पर डेटा स्टोर किया जाता था। सबसे पहली गूगल हार्ड ड्राइव को बेहतर वेंटिलेशन के लिए लेगो ब्लॉक से बने एक केस में रखा गया था।

6- गूगल का मजेदार फीचर

अगर आप गूगल पर "google gravity" सर्च करते हैं, तो फर्स्ट रिजल्ट के रूप में आपकी स्क्रीन पर मौजूद सभी आइकॉन नीचे गिर जाएंगे। बाद में आप इन्हें ड्रैग करके यहां-वहां ले जा सकते हैं।

7- 80 से ज्यादा भाषाओं में काम करता है गूगल

बता दें कि Google अब 80 से ज्यादा भाषाओं में काम करता है। लगभग 15% गूगल सर्च बिल्कुल नए होते हैं और पहले कभी नहीं खोजे गए होते हैं।

8- 200 बकरियां भी हैं गूगल की कर्मचारी

Google के हेडक्वार्टर, Googleplex ने कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में अपने लॉन के आसपास की घास-फूस और झाड़ियों को साफ करने के लिए 200 बकरियों को काम पर रखा है।

9- 3 अरब डिवाइस पर चलता है गूगल का एंड्राइड

Google का Android दुनिया भर में 3 अरब डिवाइस पर चलता है, जो इसे अब तक के सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम में से एक बनाता है।

10- गूगल में कर्मचारियों को किस नाम से बुलाते हैं?

Google में जहां कर्मचारियों को गूगलर्स कहा जाता है, वहीं नए एम्प्लॉइज को नूगलर्स कहा जाता है। बता दें कि गूगल में हर सेकेंड 70,000 से भी ज्यादा सर्च होते हैं।

11- क्यों बना Google Images?

गूगल इमेजेस इसलिए बनाया गया क्योंकि लोग जेनिफर लोपेज की मशहूर 2000 ग्रैमी ड्रेस देखना चाहते थे, जिससे यह रातोंरात अब तक की सबसे लोकप्रिय सर्च बन गई।

12- गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा जाने वाला शब्द क्या?

Youtube दुनिया भर में गूगल पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला शब्द है। इसके बाद दूसरे नंबर पर Whatappweb का स्थान है।

13- क्या आप जानते हैं गूगल की कुल संपत्ति?

लेटेस्ट फाइनेंशियल रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्फाबेट (Google) की कुल संपत्ति ₹44.101 ट्रिलियन है। किसी कंपनी की कुल संपत्ति सभी वर्तमान और गैर-वर्तमान परिसंपत्तियों, जैसे इन्वेंट्री, कैश और इक्विपमेंट्स उपकरण, का योग होती है।

14- विज्ञापन से हर साल कितना कमाता है गूगल? 

गूगल विज्ञापनों के माध्यम से हर साल 110 बिलियन डॉलर से अधिक कमाता है। बता दें कि गूगल अपने सर्च एल्गोरिदम में हर साल करीब 500-600 बदलाव करता है।

15- गूगल के 275 से ज्यादा प्रोडक्ट

 बहुत से लोग सोचते हैं कि Google की ग्रोथ में सिर्फ़ एक ही प्रोडक्ट क्रोम योगदान देता है। लेकिन यह सच नहीं है। गूगल के पास 275 से ज्यादा प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी लिस्ट बहुत लंबी है।

ये भी देखें : Google Gemini से हो गए बोर ? 3D अवतार के लिए ट्राई करें ये 5 ऐप्स