MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • 6 महीने बाद बेटी के 'सनसनीखेज कांड' का हुआ खुलासा, तो दु:खी होकर बोला पिता-इसका एनकाउंटर कर दो

6 महीने बाद बेटी के 'सनसनीखेज कांड' का हुआ खुलासा, तो दु:खी होकर बोला पिता-इसका एनकाउंटर कर दो

यहां 6 महीने पहले हुए डबल मर्डर में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने 21 फरवरी को अपने पति और सास की हत्या की आरोपी महिला को गुवाहाटी से अरेस्ट किया है। महिला ने अपने दो पुरुष मित्रों के साथ पिछले साल सास और पति अमरज्योति डे की हत्या कर दी थी।

4 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Feb 22 2023, 12:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : social media

गुवाहाटी(Guwahati). यहां 6 महीने पहले हुए डबल मर्डर में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने 21 फरवरी को अपने पति और सास की हत्या की आरोपी महिला को गुवाहाटी से अरेस्ट किया है। महिला ने अपने दो पुरुष मित्रों के साथ पिछले साल जुलाई-अगस्त में अपनी सास शंकरी डे (62) और पति अमरज्योति डे की हत्या कर दी थी।

अपराध का मकसद महिला का अवैध संबंध और संपत्ति का लालच था। सूत्रों के अनुसार दावकी स्थित गहरी खाई में मृतक के हाथ-पैर समेत शरीर के कुछ हिस्से मिले हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला के कबूलनामे के आधार पर सोमवार को उसकी सास के शरीर के कुछ हिस्से बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, बंदना कलिता ने पिछले साल 26 जुलाई को रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी अपनी सास और उसके बाद बेरोजगार पति अमरज्योति डे की 17 अगस्त को कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

26
Image Credit : social media

इस हत्याकांड में महिला की मदद उसके दोस्त टैक्सी ड्राइवर धंती डेका और सब्जी की दुकान चलाने वाले अरूप डेका ने मदद की थी। तीनों आरोपियों ने शवों के टुकड़े भी किए और शरीर के अंगों को ठिकाने लगाने के लिए पड़ोसी राज्य मेघालय के दो चक्कर लगाए। पुलिस ने दावकी में एक अन्य स्थान से मृतक अमरज्योति की रीढ़ की हड्डी और एक टी-शर्ट भी बरामद की।

36
Image Credit : social media

धंती डेका और अरूप डेका दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया और उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने तिनसुकिया जिले में शवों को ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया है। आगे की जांच चल रही है। इस बीच, कोल्ड ब्लडेड मर्डर की मुख्य आरोपी बंदना कलिता(Bondona Kalita) अचानक बीमार पड़ गई, जब उसे अपने पति और सास के शरीर के लापता हिस्सों की तलाश के लिए मेघालय के दाऊकी ले जाया गया।

46
Image Credit : social media

तीनों आरोपियों के कबूलनामे के आधार पर शहर की पुलिस ने तड़के तलाशी अभियान चलाया और डावकी के पास गहरे खड्डों में अमरज्योति के हाथ-पैर सहित शरीर के लापता टुकड़े मिले। आरोपी बंदना कलिता के पिता इस घटना को जानकार शॉक्ड हैं। उन्होंने मीडिया के जरिये पुलिस से अपील की है कि मामले में दोषी पाए जाने पर उनकी बेटी को गोली मार दी जाए।

यह भी पढ़ें-हैदराबाद में 5 लाख आवारा कुत्ते, कब-कौन 'काल' बनकर टूट पड़े; कोई नहीं जानता, यह CCTV देखकर खौफ में पब्लिक

56
Image Credit : social media

17 अगस्त, 2022 को बंदना ने अपने पति अमरज्योति डे की उस समय हत्या कर दी, जब वह अमरावती अपार्टमेंट, एमटी रोड, नरेंगी के अपने फ्लैट नंबर 11 में थे। बंदना ने अपराध में अपने सहयोगियों धंती और अरूप के साथ मिलकर अमरज्योति पर रॉड से हमला किया। इसके बाद शव के पांच टुकड़े कर दिए गए।

18 अगस्त, 2022 को लगभग 3 बजे धंती की हुंडई एक्सेंट कार का उपयोग करते हुए दो प्लास्टिक शीट में लिपटे शरीर के अंगों को मेघालय के दावकी रोड पर फेंक दिया गया।

इससे पहले बंदना ने 25 जुलाई 2022 को अपनी सास शंकरी डे (62) की जोगमाया एन्क्लेव, चित्रबोन पथ, जू रोड तिनियाली के फ्लैट नंबर 6 में उस वक्त हत्या कर दी थी, जब वह सोफे पर बैठी थी।

बंदना ने तकिए का इस्तेमाल करते हुए उसका दम घोंट दिया, जबकि उसके दोस्त अरूप डेका ने उसके पैर पकड़ लिए और सांस की कमी के कारण शंकरी डे का निधन हो गया। शंकरी डे असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (9APDCL) के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी थीं। हत्या के बाद अरूप डेका ने शंकरी डे के के हाथ काट दिए। शव के तीन टुकड़े कर दिए गए।

66
Image Credit : social media

बंदना कलिता इस समय अपने मायके में रह रही थी। हालांकि उसके माता-पिता ने तर्क दिया है कि वह मामले में दोषी नहीं है।

यह भी पढ़ें-एक IAS की प्राइवेट तस्वीरें Viral करने वालीं IPS डी. रूपा उमा भारती को अरेस्ट करके सुर्खियों में आई थीं, आखिर पंगा क्या है?
 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Greek Coast Guard Clash: आधी रात समुद्र में 14 प्रवासियों की मौत
Recommended image2
साजिश, बदला या सत्ता का डर: कौन थे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी? लीबिया में जिनकी घर में हुई हत्या
Recommended image3
Gold Baggage Rule 2026: विदेश से सोना लाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, क्या है नया बैगेज नियम?
Recommended image4
450 ड्रोन-70 मिसाइलें: यूक्रेन पावर ग्रिड पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अचानक क्यों भड़का रुस?
Recommended image5
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved