इज़राइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते की खबरें आ रही हैं, जिसमें पहले चरण में 33 बंधकों की रिहाई की उम्मीद है। यह 15 महीने से चल रहे युद्ध में एक बड़ी सफलता हो सकती है।

वर्ल्ड डेस्क। दो इजरायली अधिकारियों ने बताया है कि दोहा में वार्ताकारों द्वारा अंतिम रूप दिए जा रहे युद्ध विराम समझौते के पहले चरण के दौरान हमास द्वारा 33 बंधकों को रिहा किए जाने की उम्मीद है। यह महीनों में पहला सकारात्मक संकेत है कि इजरायल-हमास युद्ध (Israel Hamas war) में संघर्ष विराम की संभावना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि 15 महीने से चल रही लड़ाई को रोकने के लिए जल्द ही एक समझौते की घोषणा की जा सकती है। इस लड़ाई ने मध्य पूर्व को अस्थिर कर दिया है। गाजा तबाह हो गया है। युद्ध विराम होता है तो फिलिस्तीनी क्षेत्र में अधिक सहायता भेजी जा सकेगी। इसे अभी इजरायली सैनिकों घेर रखा है।

हमास ने 251 लोगों को बना लिया था बंधक

7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमले के बाद हमास ने 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था। इनमें से दर्जनों लोग अभी भी हमास की कैद में हैं। इजरायली सरकार के अनुसार हमास और उसके सहयोगियों के पास अभी भी इजरायल से बंधक बनाए गए 251 लोगों में से 94 लोग हैं। इनमें से कम से कम 34 की मौत हो चुकी है।

इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमारा मानना ​​है कि समझौते के पहले चरण में रिहा किए जाने वाले 33 बंधकों में से अधिकांश जीवित होंगे। रिहा किए जाने वालों में मृत बंधकों के शव भी शामिल होने की संभावना है। पहला चरण 42 दिनों के शुरुआती युद्धविराम के दौरान होगा। दोनों पक्ष समझौते के कगार पर हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका इस समझौते को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। उन्होंने कहा, "हमने जो समझौता किया है, उससे बंधकों को मुक्त किया जाएगा। लड़ाई रोकी जाएगी। इजरायल को सुरक्षा दी जाएगी। हमास द्वारा शुरू किए गए इस युद्ध में बुरी तरह से पीड़ित फिलिस्तीनियों को मानवीय मदद मिलेगी। वे नरक से गुजरे हैं।"

यह भी पढ़ें- इज़राइल-हमास युद्धविराम: क़तर और अमेरिका की मध्यस्थता में ड्राफ्ट तैयार