पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 40 साल की एक हिंदू महिला की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उसका सिर काटकर शरीर से अलग कर दिया। उसके चेहरे और शरीर से चमरी उतारी गई। उसका ब्रेस्ट भी काट दिया गया। 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 40 साल की एक हिंदू महिला को बेहद बर्बर तरीके से मार डाला गया है। उसका सिर काटकर अलग कर दिया गया। वहशी हत्यारे ने महिला के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों से खाल उतार ली। धारदार हथियार से महिला का ब्रेस्ट भी काट दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सिंझोरो शहर की है। महिला विधवा थी। वह चार बच्चों की मां थी। हिंदू समुदाय से पाकिस्तान की पहली महिला सीनेटर कृष्णा कुमारी ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला का सिर काट दिया गया। उसके स्तन काट दिए गए। बुधवार को महिला का क्षत-विक्षत शव मिला।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: अपने ही परिवार की लड़की से किया रेप, बच्चा पैदा हुआ तो मिली उम्रकैद, शादी करने पर कोर्ट ने छोड़ा

दरिंदों ने निकाल दिया सिर का मांस
पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की नेता कृष्णा ने बताया कि महिला के शरीर और चेहरे से चमड़ी उतारी गई थी। मृतक महिला का नाम दया भेल था। उसके सिर को काटकर शरीर से अलग कर दिया गया था। दरिंदे ने पूरे सिर का मांस निकाल दिया था। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता जियाला अमर लाल भील ने दावा किया कि बुधवार को खेत में क्षत-विक्षत शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने महिला के परिवार से जानकारी जुटाई है। पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कंबोडिया: कसीनो होटल में आग लगने से 10 की मौत, जान बचाने के लिए लोगों ने खिड़की से लगाई छलांग