कोरोनावायरस के फैलने की आशंका के बाद चीन ने इससे प्रभावित शहर के आसपास मौजूद नौवें शहर में यात्रा प्रतिबंध लगा दिया। 

बीजिंग. खतरनाक कोरोनावायरस के फैलने की आशंका के मद्देनजर शुक्रवार को चीन ने इससे प्रभावित शहर के आसपास मौजूद नौवें शहर में यात्रा प्रतिबंध लगा दिया जिससे यात्रा प्रतिबंध के दायरे में अब तक तीन करोड़ से अधिक की आबादी आ गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जिंगझोऊ के अधिकारियों ने कहा

चीन के हुबेई प्रांत के जिंगझोऊ में इस विषाणु का सबसे पहले पता चला था। जिंगझोऊ के अधिकारियों ने कहा कि शहर से गुजरने वाली सभी रेल सेवाएं अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह चार बजे से बंद रहेंगी जबकि सार्वजनिक बसें, यात्री परिवहन, पर्यटन बसें, फेरी एवं अन्य नौका सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

हुबेई के आसपास इस यात्रा प्रतिबंध से करीब 3.2 करोड़ लोग प्रभावित हैं।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट न्यूज हिन्दी ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)