रविवार को मालदीव (Maldives) के विदेश मंत्री अबदुल्ला शाहिद ने भारत द्वारा कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच अर्थिक सहायता देने के लिए भारत को धन्यवाद दिया है। भारत को मालदीव के विदेश मंत्री अबदुल्ला ने अपना महान मित्र बताते हुए कहा कि एक ऐसा वायरस जिसने दुनिया के सभी देशों को हवाई सेवाओं को रोकने और लॉकडाउन जैसे फैसले लेने पर मजबूर कर दिया। ऐसे कठिन समय में भारत ने हमे आर्थिक सहयोग पहुंचाकर यह साबित कर दिया कि भले ही हमारी सीमाएं बंद हो जाएं लेकिन हमारे दिल के दरवाजों को यह वायरस बंद नहीं कर सकता है।

नई दिल्ली. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच रविवार को मालदीव (Maldives) के विदेश मंत्री अबदुल्ला शाहिद ने भारत द्वारा अर्थिक सहायता देने के लिए धन्यवाद दिया है। भारत को मालदीव के विदेश मंत्री अबदुल्ला ने अपना महान मित्र बताते हुए कहा कि एक ऐसा वायरस जिसने दुनिया के सभी देशों को हवाई सेवाओं को रोकने और लॉकडाउन जैसे फैसले लेने पर मजबूर कर दिया। ऐसे कठिन समय में भारत ने हमे आर्थिक सहयोग पहुंचाकर यह साबित कर दिया कि भले ही हमारी सीमाएं इस वायरस की वजह से बंद हो जाएं लेकिन हमारे दिल के दरवाजों को यह वायरस बंद नहीं कर सकता है।

दरअसल भारत ने पिछले महीने 14 अगस्त को कोरोना महामारी के बीच आर्थिक संकट से जुझ रहे मालदीव को आर्थिक सहायता और कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए 50 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता की थी। जिसके बाद मालदीव ने भारत का आभार प्रकट किया था और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने भी भारत - मालदीव के रिश्तों को हिंद महासागर की तरह गहरा बताया था।

अबदुल्ला ने हिंदी में व्यक्त किया भारत का आभार

अब्दुल्ला ने हिंदी भाषा में भारत का आभार जताते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया एक ऐसी चुनौती से लड़ रही है जिसे आज तक कभी नहीं देखा गया। एक ऐसा दुश्मन जिसे हम देख नहीं सकते और ना ही नजरअंदाज कर सकते हैं। इस महामारी ने हमे हमारी सीमाओं और हमारे घरों को बंद करने पर मजबूर किया लेकिन ऐसे कठिन समय में हमारे मित्र भारत ने यह साबित कर दिया कि यह महामारी हमे हमारे दिल के दरवाजे बंद करने पर मजबूर नहीं कर सकती है। इस मुश्किल दौर में भारत मालदीव का महान मित्र रहा है जिसका हम आभार प्रकट करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred