India Slams Pakistan At UN: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर झूठ फैलाने और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों पर जमकर फटकार लगाई।

India Slams Pakistan At UN: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। भारतीय राजनयिक क्षीतिज त्यागी ने पाकिस्तान के अनर्गल आरोपों का करारा जवाब दिया है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान को एक नाकाम देश बताते हुए कहा है कि यह देश अब सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मदद के भरोसे टिका हुआ है। मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र में भारतीय राजनयिक क्षीतिज त्यागी ने पाकिस्तान पर सेना की तरफ से फैलाये जाने वाले झूठ को आगे बढ़ाने के आरोप भी लगाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

झूठ फैलाने पर लगाई फटकार

क्षीतिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान का नेतृत्व उस झूठ को आगे बढ़ाता है जिसे वहां की सेना फैलाती है। पाकिस्तान के कानून मंत्री नजीर तरार ने आरोप लगाया था कि भारत जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। क्षीतिज त्यागी इन्हीं आरोपों का जवाब दे रहे थे। त्यागी ने कहा कि यह दुखद है कि पाकिस्तान लगातार कश्मीर और भारत को लेकर झूठ फैला रहा है।

Scroll to load tweet…

भारतीय राजनयिक क्षीतिज त्यागी ने दिया करारा जवाब

त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि ओआईसी (इस्लामी सहयोग संगठन) जैसे मंचों का मजाक बना रहे हैं। त्यागी ने कहा- ‘पाकिस्तान ओआईसी का इस्तेमाल अपने मुखपत्र की तरह कर रहा है।’ मानवाधिकार परिषद में त्यागी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा भारत के अभिन्न अंग थे और रहेंगे।

उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ सालों में जो राजनीतिक, आर्थकि और सामाजिक प्रगति हुई है वह अपनी कहानी खुद ही कह रही है।” त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मदद के भसोसे टिका एक अस्थिर और नाकाम देश है। उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक परिषद का वक्त एक नाकाम देश जाया कर रहा है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने लिया एक और बड़ा फैसला, यूरोपीय संघ पर 25% टैरिफ लगाने की तैयारी में

"पाकिस्तान की बयानबाजी में दोगलापन है"

त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के बारे में सोचने के बजाए अपने देश के नागरिकों की मुश्किलें दूर करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की बयानबाजी में दोगलापन है, उसके कृत्य अमानवीय हैं और प्रशासन लाचार है। वहीं भारत लोकतंत्र, प्रगति और अपने नागरिकों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। त्यागी ने कहा- ये वो मूल्य हैं जो पाकिस्तान को भारत से सीखने चाहिए।