पिछले कुछ दिनों में भारत और रूस के बीच ये दूसरी बड़ी डील है। इससे पहले भारत ने रूस के साथ 200 करोड़ की एंटी टैंक मिसाइल डील पर साइन किए थे।

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने रूस से 1500 करोड़ रुपए की R-27 मिसाइलों को खरीदने के लिए एक समझौता किया है। इस मिसाइल का वजन 253 किलो है। R-27 को 60 किमी की रेंज तक 25 किमी की ऊंचाई से लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ दिनों में भारत और रूस के बीच ये दूसरी बड़ी डील है। इससे पहले भारत ने रूस के साथ 200 करोड़ की एंटी टैंक मिसाइल डील पर साइन किए थे। इस एंटी टैंक मिसाइल को Mi-35 अटैक चॉपर के साथ जोड़ा जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि इन मिसाइलों को सरकार ने 10-I परियोजना के तहत लेने का फैसला लिया है। इसके तहत तय किया गया है कि तीनों सेनाओं के पास जरूरी साजो-सामान मौजूद रहे। रूस ने इन मिसाइलों को अपने मिग और सुखोई सीरीज लड़ाकू विमानों में तैनात करने के लिए बनाया है। ये मिसाइलें मिलने के बाद भारत के पास मध्यम से लंबी दूरी तक की रेंज में मार करने की क्षमता होगी। बता दें कि इसी साल 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले के बाद से सरकार ने तीनों सुरक्षा बलों को किसी भी साजोसामान की खरीद के लिए इमरजेंसी पावर दी है।