उत्तरी जाफना प्रायद्वीप की एक अदालत ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा दिसंबर में हिरासत में लिए गए 56 मछुआरों को रिहा करने का 25 जनवरी को आदेश दिया था। इन मछुआरों को दो अलग-अलग दिनों पर गिरफ्तार किया गया था।

जाफना। श्रीलंका (Sri Lanka) में गिरफ्तार भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen) को इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। अदालत द्वारा रिहा करने के आदेश के बाद इन सभी 56 मछुआरों को आईसोलेशन में रखा गया था। कारागार अधीक्षक एवं प्रवक्ता चंदना एकनायके ने बताया कि भारतीय मछुआरों ने 25 जनवरी को अपनी रिहाई के बाद उत्तरी प्रांत के इयाक्काच्ची में जेल में संचालित कोविड-19 आइसोलेशन केंद्र में आइसोलेट किया गया था। आइसोलेशन टाइम पीरियड पूरा करने के बाद सभी को डिटेंशन सेंटर भेजा जा रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एकनायके ने कहा कि कुछ मछुआरे संक्रमित पाए गए थे। उनकी आइसोलेशन की अवधि पूरी हो गई है। सोमवार को कोलंबो में एक आव्रजन हिरासत केंद्र में ले जाया गया। 

25 जनवरी को रिहाई का हुआ था आदेश

उत्तरी जाफना प्रायद्वीप की एक अदालत ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा दिसंबर में हिरासत में लिए गए 56 मछुआरों को रिहा करने का 25 जनवरी को आदेश दिया था। श्रीलंका के विदेश मंत्री जी एल पीरिस की भारत यात्रा के दौरान मछुआरों संबंधी मामले पर बात होनी तय है। पीरिस रविवार को वार्ता के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे।

अलग-अलग दिन गिरफ्तार किया गया

इन मछुआरों को दो अलग-अलग दिनों पर गिरफ्तार किया गया था। मछलियां पकड़ने वाली 10 नावों को भी जब्त कर लिया गया था। मछुआरों की रिहाई का अदालत का आदेश ऐसे समय आया, जब आर्थिक सहायता वार्ता की पृष्ठभूमि में भारतीय अधिकारियों ने श्रीलंका से उन्हें मानवीय आधार पर रिहा करने का आग्रह किया था। भारत ने इसी महीने श्रीलंका को उसके सबसे खराब विदेशी मुद्रा संकट से निपटने में मदद के लिए आर्थिक राहत पैकेज देने की घोषणा की है। इस बीच, उत्तरी मत्स्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि एक फरवरी को गिरफ्तार किए गए 21 भारतीय मछुआरों को सोमवार को बाद में प्वाइंट पेड्रो मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।

21 मछुआरों की दो नाव जब्त की

श्रीलंका की नौसेना ने आरोप लगाया कि भारत के 21 मछुआरों को उनके क्षेत्र में मछली पकड़ते हुए अरेस्ट किया गया था। इनकी दो नाव भी जब्त किए गए थे। भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा लगातार बना हुआ है। पहले भी श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lanka Navy) द्वारा पाक क्षेत्र में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करने और उनकी नौकाओं को जब्त कर लेने की कई कथित घटनाएं हुई हैं। श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच पाक जलडमरूमध्य पानी की एक संकरी पट्टी है जहां मछलियां बहुतायत में मिलती हैं और दोनों देशों के मछुआरे वहां मछली पकड़ते हैं। इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका के वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे और विदेश मंत्री जयशंकर के बीच हुई बातचीत में भी मछुआरों का मुद्दा उठा था।

Read this also:

बैंकाकमें Australia Embassy मेंमहिलाओंकेबाथरूममेंस्पाईकैमरासेहड़कंप

US नेईरानको Nuclear Deal 2015 कोबचानेकेलिएदीबड़ीराहत, डोनाल्डट्रंपप्रशासननेलादेथेकईप्रतिबंध