शुरुआती जांच में पता चला है कि जसलीन कौर और मंजीत कौर की गोली लगने से मौत हुई है। यह मामला घरेलू हिंसा का है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बुधवार रात 9.30 बजे हुआ। वहीं, इस हादसे में 40 साल की रशपाल गौर को भी गोली लगी है। हालांकि, वे भागने में कामयाब रहीं। 

न्यूयॉर्क. भारतीय मूल के एक शख्स ने अमेरिका में अपनी 14 साल की बेटी, अपनी सास की हत्या कर दी। इसके बाद शख्स ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना न्यूयॉर्क के Schodack की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक, एलबेनी के दक्षिण में 19 किमी दूर Schodack में रहने वाले 57 साल के भूपेंद्र सिंह ने पहले अपनी 14 साल की बेटी की हत्या की। इसके बाद उन्हंने अपनी सास मंजीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। 

शुरुआती जांच में पता चला है कि जसलीन कौर और मंजीत कौर की गोली लगने से मौत हुई है। यह मामला घरेलू हिंसा का है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बुधवार रात 9.30 बजे हुआ। वहीं, इस हादसे में 40 साल की रशपाल गौर को भी गोली लगी है। हालांकि, वे भागने में कामयाब रहीं। 

शख्स ने खुद को भी उड़ाया गोली से
पुलिस के मुताबिक, जख्मी रशपाल का एलबेनी मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है। हालांकि, वह खतरे से बाहर है। वहीं, पड़ोसी ने बताया कि वे अपने घर पर सो रहे थे। तभी किसी ने उनके दरवाजे की घंटी बजाई। वह मदद मांग रही थी। इसके बाद उन्होंने रशपाल को अस्पताल पहुंचाया।