- Home
- World News
- 'जांघों को छुआ, प्राइवेट पार्ट...', उड़ते विमान में भारतीय मूल के व्यक्ति ने की गंदी हरकत
'जांघों को छुआ, प्राइवेट पार्ट...', उड़ते विमान में भारतीय मूल के व्यक्ति ने की गंदी हरकत
Sexual Assault in Flight: अमेरिका में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को उड़ान के दौरान विमान में महिला यात्री का यौन उत्पीड़न करने के चलते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान भावेश कुमार दहियाभाई शुक्ला के रूप में हुई है।

मोंटाना के संघीय अभियोजक कर्ट एल्मे ने बताया कि भावेश कुमार पर मोंटाना से टेक्सास की फ्लाइट के दौरान “अपमानजनक यौन संपर्क” के आरोप लगे हैं।
36 साल के शुक्ला को 17 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्हें न्यू जर्सी में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आरोपों का सामना करने के लिए मोंटाना जाने पर सहमति व्यक्त की।
रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्ला ने विमान में सवार एक महिला के साथ गंदी हरकत की। महिला ने मैसेज भेजकर अपने पति को बताया। इसके बाद उसके पति ने पुलिस में शिकायत दी।
मोंटाना फेडरल कोर्ट में पेश किए गए हलफनामे में FBI के विशेष एजेंट चाड मैकनिवेन ने कहा कि 26 जनवरी को मोंटाना के बेलग्रेड से टेक्सास के डलास के लिए उड़ान के दौरान यह घटना घटी थी। शुक्ला ने दो अलग-अलग मौकों पर महिला को गलत तरीके से छुआ।
मैकनिवेन ने कहा कि पीड़िता ने FBI को बताया कि शुक्ला ने शुरू में "उसकी जांघों, नितंबों और पीठ के निचले हिस्से को छुआ"। विरोध करने पर उसने ऐसा करना बंद किया।
एयरपोर्ट पुलिस के पास दर्ज शिकायत में कहा गया है कि बाथरूम से लौटने पर शुक्ला ने महिला की जांघों, नितंबों, पीठ के निचले हिस्से और गुप्तांगों को 'रगड़ा'। अपनी हरकत छिपाने के लिए उसने अपने कोट का इस्तेमाल किया। एक यात्री ने उसे ऐसा करते देखा था।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

