भारतीय मूल की 99 साल की दाइबाई नाम की महिला को अमेरिकी नागरिकता मिली है। इस तरह से वो पूरी तरह से एक अमेरिकी नागरिक बन चुकी है।

अमेरिकी नागरिकता। भारतीय मूल की 99 साल की दाइबाई नाम की महिला को अमेरिकी नागरिकता मिली है। इस तरह से वो पूरी तरह से एक अमेरिकी नागरिक बन चुकी है। ऐसा शायद अमेरिकी इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी महिला को 99 साल की उम्र में ग्रीन कार्ड मिला है। बता दें कि भारतीय मूल की 99 साल की दाइबाई का जन्म साल 1925 में भारत में हुआ था। फिलहाल वो अमेरिका के ऑरलैंडो में अपनी बेटी के साथ रहती हैं। दाइबाई को अमेरिकी ग्रीन कार्ड मिलने का ये मतलब है कि दुनिया भर में कई लोग अभी भी अमेरिका को एक ऐसे देश के रूप में देखना चाहते ,हैं जहां आपको हमेशा बेहतर जीवन जीने का मौका मिल सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

United States Citizenship and Immigration Services (USCIS) ने दाइबाई को ग्रीन कार्ड दिए जाने पर एक्स पर एक जानकारी साझा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा की दाइबाई भारत से हैं। उन्होंने इस पल के लिए निष्ठा दिखाई है। वो बहुत उत्साहित है। USCIS ने एक्स पोस्ट पर एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें दाइबाई अपनी बेटी और USCIS अधिकारी के साथ ऑरलैंडो के ऑफिस में प्रमाण पत्र के साथ दिखाई दे रही है। इसके लिए USCIS ने दाइबाई को बधाई भी दी।

अमेरिका में नागरिकता प्रमाण पत्र लेने का नियम

USCIS वेबसाइट के अनुसार, "ग्रीन कार्ड धारक जिनकी उम्र 65 साल या उससे अधिक है और जो कम से कम 20 सालों से अमेरिका में स्थायी निवासी के रूप में रह रहे हैं। वो सरकारी (नागरिक) परीक्षा का आसान संस्करण वाला एग्जाम दे सकते हैं। अमेरिकी नागरिक के रूप में किसी व्यक्ति की स्थाई स्थिति की पुष्टि करने के लिए नागरिकता प्रमाणपत्र एक आधिकारिक दस्तावेज माना जाता है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में क्यों हो रही एक के बाद भारतीयों की मौत, एक और छात्र ने तोड़ा दम