अमेरिका में 24 साल के भारतीय छात्र वरुण राज पुचा की मौत हो गई है। 29 अक्टूबर को उसे जिम में एक हमलावर ने चाकू मार दिया था। सिर में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

शिकागो। अमेरिका में 24 साल के भारतीय छात्र वरुण राज पुचा की मौत हो गई। 10 दिन तक मौत से जंग लड़ने के बाद आखिरकार वह हार गया। वह अमेरिका के इंडियाना राज्य के वलपरिसो यूनिवर्सिटी में कम्प्यूटर की पढ़ाई करने गया था। फिटनेस सेंटर में उसपर एक व्यक्ति ने हमला किया था। उसने वरुण के सिर में चाकू घोंप दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वरुण को 29 अक्टूबर को सार्वजनिक जिम में 24 साल के हमलावर जॉर्डन एंड्रेड ने चाकू मारा था। पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। वालपराइसो यूनिवर्सिटी ने बयान जारी किया, "भारी मन से हम वरुण राज पुचा के निधन की खबर शेयर कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं वरुण के परिवार और दोस्तों के साथ हैं।" यूनिवर्सिटी ने कहा कि हम वरुण के परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम इस कठिन समय से निपटने के लिए जहां भी संभव हो सहायता रखेंगे।

कंप्यूटर साइंस में एमएस कर रहा था वरुण
इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था। उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। वरुण कंप्यूटर साइंस में एमएस कर रहा था। वह अगस्त 2022 में अमेरिका गया था। अगले साल कोर्स पूरा होने के बाद उसके घर (तेलंगाना के खम्मम) लौटने की उम्मीद थी। वरुण के चचेरे भाई ने बताया कि घटना के बाद वरुण की हालत में सुधार नहीं हुआ था। उनके शरीर के केवल एक हिस्से में हरकत थी।

यह भी पढ़ें- कौन हैं अमेरिका में पचरम लहराने वाले भारतीय मूल के विन गोपाल, बना दिया यह बड़ा रिकॉर्ड

वरुण की रिश्तेदार अनिल बैलेबॉयन ने बताया कि वह अच्छी शिक्षा पाने की उम्मीद में करीब डेढ़ साल पहले इंडियाना आया था। यह बहुत मुश्किल है। कोई भी अपने बच्चों के लिए इस तरह की स्थिति की उम्मीद नहीं करेगा। उसके बहुत से सपने थे। वह बहुत से सपनों को लेकर यहां आया था। वह अपने परिवार का सहारा बनना चाहता था। बुधवार तक नॉर्थ अमेरिकन तेलुगु सोसाइटी ने वरुण के परिवार के लिए GoFundMe के माध्यम से 90,000 अमेरिकी डॉलर जुटा लिए थे।

यह भी पढ़ें- बच्ची को बंधक बनाकर एयरपोर्ट में घुसा बंदूकधारी, 12 घंटे से पुलिस कर रही मान मनौव्वल, 60 से अधिक फ्लाइट रद्द