ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। ये घटना बीते रविवार (19 मई) को हुई, जब वो पूर्व अजरबैजानप्रांत से वापस अपने देश लौट रहे थे।

Iran President Ebrahim Raisi Dies: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। ये घटना बीते रविवार (19 मई) को हुई, जब वो पूर्व अजरबैजानप्रांत से वापस अपने देश लौट रहे थे। हालांकि, इस दुर्घटना में न सिर्फ राष्ट्रपति की जान गई, बल्कि ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान की मौत हेलीकॉप्टर हादसे में हो गई। राष्ट्रपति के मौत के बाद ईरान में उनके प्रशंसक काफी उदास हो गए और सड़कों पर उनकी मौत का मातम मनाने लगे। इस घटना से देश को काफी नुकसान हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी दुनिया के पहले ऐसे बड़े नेता नहीं है, जिनकी मौत हवाई दुर्घटना में हुई है। बल्कि इस फ़ेहरिस्त में एक अभागा देश ऐसा भी है, जिसने अपने एक नहीं बल्कि दो राष्टपति को 9 साल के अंतराल में खोया है। वो देश कोई और नहीं ब्राजील है। जी हां, ब्राजील दुनिया में एक मात्र ऐसा देश है, जहां दो राष्ट्रपतियों की जान जा चुकी है। पहला हादसा साल 1958 में हुआ था, जबकि दूसरा साल 1967 में।

नेरू रामोस, ब्राज़ील के राष्ट्रपति (1958)

नेरू रामोस ने कुछ समय के लिए ब्राजील के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में काम किया था। उनका निधन 16 जून, 1958 को हो गया। रामोस क्रुज़ेइरो डो सुल एयरलाइन पर यात्रा कर रहे थे। तभी पराना राज्य में कूर्टिबा अफोंसो पेना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हम्बर्टो डी अलेंकर कैस्टेलो ब्रैंको ब्राज़ील के राष्ट्रपति (1967)

ब्राजील के 26वें राष्ट्रपति और पूर्व सैन्य तानाशाही में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हम्बर्टो डी अलेंकर कैस्टेलो ब्रैंको का 18 जुलाई, 1967 को निधन हो गया। राष्ट्रपति पद के खत्म होने के कुछ ही समय बाद कैस्टेलो ब्रैंको का पाइपर पीए -23 एज़्टेक हवा में ब्राज़ीलियाई वायु सेना से टकरा गया। लॉकहीड टी-33, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उनका निधन विवादों और साजिश से घिरा हुआ था।

ये भी पढ़ें: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अलावा दुनिया के ये बड़े नेता हुए हवाई दुर्घटना के शिकार, लिस्ट में दो भारतीय भी शामिल