इजरायल की धमकियों के बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने तीन संभावित उत्तराधिकारी चुने हैं, हैरानी की बात है कि उनमें उनका बेटा मोजतबा शामिल नहीं है। खामेनेई ने विशेषज्ञों की सभा को जल्द से जल्द उत्तराधिकारी चुनने का निर्देश दिया है।

Israel Iran Conflict: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई इजरायल के सबसे बड़े दुश्मन हैं। इजरायल ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि उसे खामेनेई के छिपने की जगह पता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन धमकियों को बीच खामेनेई ने तीन मौलवियों को अपने संभावित उत्तराधिकारी के रूप में चुन लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि खामेनेई ने अपने बेटे मोजतबा को उत्तराधिकारी के रूप में नहीं चुना है। पहले दावा किया जा रहा था कि मोजतबा को ईरान के अगले सुप्रीम लीडर के रूप में तैयार किया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

न्यूयॉर्क टाइम्स ने तीन ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि खामेनेई ने इजरायली हमलों में मारे गए टॉप सैन्य कमांडरों के स्थान पर नए लोगों की नियुक्ति शुरू कर दी है। 86 साल के खामेनेई एक बंकर में छिपे हुए हैं। उन्हें अंदेशा है कि इजरायल या अमेरिका उनकी हत्या की कोशिश कर सकते हैं।

अयातुल्ला अली खामेनेई चाहते हैं नया उत्तराधिकारी चुनने में नहीं हो देर

खामेनेई ने विशेषज्ञों की सभा (ईरान के अगले सर्वोच्च नेता का चुनाव करने के लिए नियुक्त मौलबियों के समूह) को निर्देश दिया है कि वे तेजी से काम करें और उन तीन नामों में से एक उत्तराधिकारी का चयन करें। सामान्य परिस्थितियों में नए सर्वोच्च नेता की नियुक्ति की प्रक्रिया में महीनों लग सकते हैं। इसको लेकर गहन विचार-विमर्श होता है। इस पद के लिए कई उम्मीदवार होते हैं। इस समय ईरान इजरायल के साथ लड़ाई कर रहा है। ऐसे में खामेनेई ईरान और अपनी विरासत दोनों की सुरक्षा के लिए तेज और नियंत्रित संक्रमण सुनिश्चित करना चाहते हैं।