इराक में कुछ महीने के अंदर दूसरी बार कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक में ब्लास्ट के बाद लगी आग से 58 लोगों की मौत की खबर है। अप्रैल में भी यहां ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें 85 लोगों की जान गई थी।

सीरिया. इराक में कोविड अस्पताल में भीषण आग से 58 लोगों के मरने की खबर है। यह हादसा दक्षिणी शहर नासीरिया के अल हुसैन कोविड अस्पताल में हुआ। हादसे में 67 से अधिक लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है। इराक पुलिस के मुताबिक, आग के चलते अस्पताल में धुआं भर गया, जिससे दूसरे मरीजों की तबीयत भी बिगड़ गई। न्यूज एजेंसी राइटर के मुताबिक, आग के कारण लोग अस्पताल में फंस गए, जिनका रेस्क्यू करने में टीम को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऑक्सीजन टैंक में ब्लास्ट होने से लगी आग
शुरुआत जांच में सामने आया है कि हादसा ऑक्सीजन टैंक में ब्लास्ट के बाद हुआ। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इससे पहले अप्रैल में भी बगदाद के एक कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक फटने से इसी तरह का हादसा हुआ था। उस घटना में 82 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 110 लोग घायल हुए थे। बता दें कि इराक पहले से ही युद्ध के चलते बर्बादी के कगार पर है। यहां की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं।

घटना के कई वीडियो आए सामने
घटना के बाद के कई वीडियो सामने आए हैं। इसमें एक यूजर ने वीडियो शेयर करके अपनी मां की मौत से बिलखते युवक के बारे में लिखा। युवक रोते हुए कह रहा है-वो मेरी मां है। इसके बाद वो छाती पीटकर रोने लगता है।

फोटो साभार:Essam al-Sudani/Reuters

pic.twitter.com/WRizTMzCLF

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/i9PS30GKYv

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/ryoR9DdDv7

Scroll to load tweet…