नासा के क्यूरियोसिटी रोवर द्वारा ली गई एक अद्भुत तस्वीर में मंगल  ग्रह पर एक ख़ूबसूरत महिला नजर आती है, जिसके साथ एक आदमी और बच्चा भी है।  यूएफओ साइटिंग्स डेली के स्कॉट सी. वॉरिंग ने यह दावा किया है। 

लंदन. नासा के क्यूरियोसिटी रोवर द्वारा ली गई एक अद्भुत तस्वीर में मंगल ग्रह पर एक ख़ूबसूरत महिला नजर आती है, जिसके साथ एक आदमी और बच्चा भी है। यूएफओ साइटिंग्स डेली के स्कॉट सी. वॉरिंग ने यह दावा किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंगल ग्रह पर लाल रेत और चट्टानों के बीच तीन अलग-अलग आकृतियां दिखीं, जिनके बारे में वार्निंग ने कहा कि ये विदेशी कलाकृतियों या मूर्तियों की तरह दिखती हैं। गौरतलब है कि लाल ग्रह (मंगल) पर जीवन होने की संभावना बहुत पहले से जतायी जा रही है। वाकई मंगल ग्रह पर इस तरह की आकृतियों का तस्वीरों में नजर आना एक हैरतअंगेज बात है। वॉरिंग का दावा है कि नासा ने एक तस्वीर को हटा दिया है। 

वार्निंग ने कहा, “एक महिला की आकृति काफी स्पष्ट है। उसके कंधों के नीचे लंबे बाल दिखते हैं। हाथ का कलाई से लेकर बांह तक उपरी हिस्सा भी दिखता है जो गुलाबी रंग का लगता है। उसके सामने लेटा आदमी हरे रंग की पोशाक पहना लगता है। उसका सिर गंजा लगता है जो गुलाबी रंग का है। उनके सामने छोटे बच्चे की आकृति कुछ कम स्पष्ट है। वह नीचे बैठा है, पैर आगे हैं और हाथ पीछे।"

इसकी तुलना लियोनार्डो दा विंची की सबसे प्रसिद्ध पेंटिंग मोनालिसा से की जा रही है। कहा जा रहा है कि यह मंगल ग्रह की मोनालिसा है।

वहीं, वैज्ञानिक इन आकृतियों को पेरिडोलिया Pareidolia मान कर चल रहे हैं, जिसका मतलब होता है बादलों में निर्जीव वस्तुओं या चेहरे देखने की एक प्रवृत्ति। कई बार बादलों में ऐसी आकृतियां दिखती हैं, जो इंसानों के चेहरे की तरह होती हैं।