Gaza peace deal: हमास द्वारा 20 इजरायली बंधकों को मुक्त किए जाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मध्य पूर्व की ऐतिहासिक सुबह की शुरुआत हुई है। दशकों के रक्तपात के बाद महत्वपूर्ण मोड़ आया है।

Israel Hamas War: दो साल से जंग लड़ रहे इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम हुआ है। गाजा में हुए युद्ध विराम के बाद हमास ने 20 जीवित इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है। इस बीच सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल की संसद में विजयी भाषण दिया। उन्होंने युद्ध विराम को "एक नए मध्य पूर्व की ऐतिहासिक सुबह" की शुरुआत बताया। कहा कि इसे क्षेत्र में दशकों के रक्तपात और अस्थिरता के बाद एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रंप ने नेसेट (इजरायल की संसद) में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा, "और इतने वर्षों के अनवरत युद्ध और अंतहीन खतरे के बाद, आज आसमान शांत है। बंदूकें शांत हैं। सायरन शांत हैं। सूर्य एक पवित्र भूमि पर उग रहा है जो अंततः शांतिपूर्ण है। एक ऐसी भूमि और एक ऐसा क्षेत्र जो ईश्वर की इच्छा से अनंत काल तक शांति से रहेगा। यह केवल एक युद्ध का अंत नहीं है। यह एक नए मध्य पूर्व का ऐतिहासिक उदय है।"

हमास को छोड़ना होगा हथियार, इजरायल की सुरक्षा को नहीं होगा खतरा

ट्रंप ने अपने व्यक्तित्व को "युद्धों को रोकने वाला" बताया। इसके साथ ही लड़ाई के दौरान इजरायल के लचीलेपन और शक्ति की प्रशंसा करते हुए तालियां बजाईं। सांसदों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने कहा, "बंधक वापस आ गए हैं। यह कहते हुए बहुत अच्छा लग रहा है। इजरायल मजबूत और शक्तिशाली बना, जिससे शांति स्थापित हुई।" ट्रंप ने कहा

यह लंबा और कठिन युद्ध समाप्त हो गया है। एक अभूतपूर्व उपलब्धि के रूप में पूरे क्षेत्र ने इस योजना का समर्थन किया है कि गाजा को विसैन्यीकृत किया जाएगा। हमास को निरस्त्र किया जाएगा। इजरायल की सुरक्षा को खतरा नहीं होगा।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- 736 दिन, 67000 मौतों के बाद छूटे 20 इजराइली बंधक, दो साल की जंग में हमास ने क्या-क्या गंवाया?

ट्रंप का दावा इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच हुई स्थायी शांति

इसके अलावा, ट्रंप ने युद्धविराम को इजराइलियों और फिलिस्तीनियों, दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया। उन्होंने कहा, “आखिरकार, न केवल इजराइलियों के लिए, बल्कि फिलिस्तीनियों के लिए भी, लंबा बुरा सपना समाप्त हो गया है। यह इजरायल और मध्य पूर्व के लिए एक बहुत ही रोमांचक समय है। इस क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाली ताकतें पूरी तरह से पराजित हो गई हैं।”

यह भी पढ़ें- “नोबेल पुरस्कार के लिए ये सब..." ट्रंप ने फिर याद दिलाया भारत-पाक युद्ध रुकवाने का श्रेय