इज़राइल-हमास सीज़फायर के दूसरे चरण में चार महिला सैनिक रिहा। गाज़ा निवासियों की घर वापसी की कोशिशें जारी, लेकिन सिर्फ़ मलबा ही नज़र आ रहा है।

Israel Hamas ceasefire updates: इजरायल-हमास के बीच सीजफायर का सेकेंड स्टेज शुरू हो चुका है। दूसरे चरण में हमास ने समझौता को कायम रखते हुए चार महिला सैनिकों को रिहा किया। इजरायली सेना की चारों महिला सैनिकों को करीब 15 महीना पहले हमास ने बंधक बनाया था। रिहाई के बाद महिला सैनिकों को मिलिट्री ड्रेस में मंच पर लाया गया। यहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। रिहा हुई महिला सैनिकों ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद उन्हें रेड क्रॉस के सदस्यों को सौंप दिया गया और उनका वाहन गाज़ा से रवाना हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुक्रवार को रिहाई का किया था ऐलान

हमास ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वे चार इस्राइली महिला सैनिकों को रिहा करेंगे, जिन्हें 7 अक्टूबर 2023 से बंधक बनाया गया था। यह रिहाई इस्राइल और गाज़ा के बीच हुए युद्धविराम समझौते के तहत दूसरी अदला-बदली है। इन चारों सैनिकों को नहाल ओज़ सैन्य अड्डे से बंदी बनाया गया था जो गाज़ा सीमा से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है। योजना के अनुसार, इन सैनिकों की रिहाई के बाद इस्राइल को फिलिस्तीनी कैदियों के एक समूह को छोड़ना होगा। हालांकि दोनों पक्षों ने अब तक सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया है।

गाज़ा युद्ध के स्थायी अंत की उम्मीद

यह नाजुक समझौता गाज़ा में युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने की नींव रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मलबे में अपनों को खोजने की कोशिश...

युद्धविराम की घोषणा के बाद, लंबे समय से विस्थापित गाज़ा निवासियों ने घर लौटने की कोशिश की। लेकिन वहां उन्हें अपने घरों की जगह सिर्फ मलबा मिला। एक विस्थापित महिला थ्रिक क़ासिम ने बताया कि अगर हम लौटने का सोचते भी हैं तो यहां टेंट लगाने की भी जगह नहीं है क्योंकि सब कुछ तबाह हो चुका है।

ट्रंप ने सीज़फायर को अपनी जीत के बाद बड़ी जीत करार दिया

युद्धविराम समझौता कतर, मिस्र और अमेरिका के प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने महीनों तक बातचीत की। लेकिन इस बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते का पूरा श्रेय खुद को दिया। उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर लिखा: यह ऐतिहासिक युद्धविराम समझौता केवल हमारे नवंबर की ऐतिहासिक जीत की वजह से ही संभव हो पाया।

यह भी पढ़ें:

पद्मश्री: देश के इन गुमनाम नायकों को मिलेगा सम्मान, देखें पूरी लिस्ट