बंकर का इस्तेमाल दुश्मन से बचने, गोला-बारूद से सुरक्षा के लिए होता है। यह जगह काफी सुरक्षित मानी जाती है। इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में इसका खूब इस्तेमाल हो रहा है। युद्ध के अलावा भी बंकर का इस्तेमाल होता है।

Israel Hamas War : इजराइल और हमास के बीच चल रहे वॉर के बीच एक बार फिर बंकर (Bunkar) की चर्चा है। हर युद्ध में बंकर बड़ी भूमिका होती है। पहले विश्व युद्ध के दौरान भी बंकर का इस्तेमाल हुआ था और आज भी जब कभी कहीं टकराव होते हैं तो इनकी भूमिका बढ़ जाती है। बंकर का नाम सामने आते ही जमीन के अंदर सुरक्षित जगह समझ आने लगती है। बंकर का इस्तेमाल दुश्मन से बचने, गोला-बारूद से सुरक्षा के लिए होता है। यह जगह इतनी सेफ जगह मानी जाती है कि यहां परमाणु हमले तक का कोई असर नहीं होता है। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान तो राष्ट्रपति तक की फैमिली को बंकर में ही रखा गया था। अब एक बार फिर इजराइल-फिलिस्तीन में चल रही जंग के बीच बंकर की चर्चा है। आइए जानते हैं बंकर क्या होता है और यह किस तरह किसी की रक्षा करता है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बंकर क्या होते हैं, कैसे बनते हैं

बंकर यानी जमीन नीचे एक छोटा सा घर, जहां रासायनिक, बम, रॉकेट या हवाई हमलों का कोई असर नहीं होता है। एटमी हथियारों को भी बंकरों में ही रखा जाता है। बंकर स्टील, कंक्रीट, लकड़ी के इस्तेमाल से बनाए जाते हैं। दुनिया में टेक्नोलॉजी बढ़ने के साथ बंकर का निर्माण और भी आसान हो गया है। सिर्फ युद्ध ही नहीं प्राकृतिक आपदा, रासायनिक हमले, रेडिएशन के खतरे से भी बचाने में बंकर सक्षम होते हैं। बंकर का ज्यादा इस्तेमाल सेना के जवान करते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्ष के आवास में भी बंकर मौजूद है। हालांकि, इसका कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है।

सबसे ज्यादा बंकर कहां हैं

दुनिया में अल्बेनिया एक ऐसा देश है, जहां हर कदम पर बंकर हैं। यूरोप के देशों में भी खूब बंकर मिलते हैं। पहली बार विश्व युद्ध के दौरान बंकर खूब चर्चा में आए थे। तब जान बचाने के लिए लोगों ने इसे बनाया था। अंग्रेजी में इसे डग हाउस कहा जाता है। जब दूसरा विश्व युद्ध हो रहा था, तब बंकर पूरी दुनिया में बने और इस्तेमाल हुए। तब बंकर सिर्फ युद्ध में सुरक्षा प्राप्त करना था लेकिन आज इसका इस्तेमाल अलग-अलग कामों में किया जाता है।

बंकर का इस्तेमाल कब और कैसे होता है

पर्सनल बंकर- इन बंकर्स का इस्तेमाल दुनियाभर में होता है। यह उसी तरह होता है, जैसे आउटिंग पर जाने पर लोग अलग से फॉर्म हाउस बनाते हैं। यह सुरक्षा की दृष्टि से बनाए जाते हैं।

ट्रेंच बंकर- साइज में काफी छोटे लेकिन एकदम मॉर्डन। इसका इस्तेमाल सेना के जवान हवाई हमले और मौसम से बचने के लिए करते हैं।

विस्फोटक को रखने के लिए बंकर- अमेरिका के टेक्सास में सबसे बड़ा विस्फोटक भंडार बंकर है। यूके में भी आधुनिक बंकर बने हैं। ऐसे बंकर बंकर परमाणु हथियार रखने के लिए बनाए जाते हैं।

औद्योगिक बंकर- ये बंकर आकार में बड़े होते हैं। दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी में इसका इस्तेमाल हुआ और अब पूरी दुनिया करती है। संवेदनशील सामान स्टोर करने के लिए इन्हें बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें

पहले इजराइल बना या फिलिस्तीन, जानें दोनों में क्यों है कट्टर दुश्मनी