MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Delhi Bus Safety Rules
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Yogi Adityanath AI Video Row
California Malayali Women Murder
Sitapur Quadruplets Birth
Badshah Wife Isha Rikhi
Who is Brishti Mukherjee?
SCO Summit 2026
Toxic Box Office Collection
Noida Bus Gangrape Case
Mumbai Milk Price Hike 2026
Hanuman Ansh Movie Review
India GDP Growth
Nepal Flood NEET PG News
Gujarat News
Rajasthan Viral Video Truth
Mirzapur The Movie Advance Booking
Global News Snapshot
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • World News
  • Iran Israel War: ईरान को घुटनों पर लाया इजराइल, क्यों लगानी पड़ी जंग रोकने की गुहार

Iran Israel War: ईरान को घुटनों पर लाया इजराइल, क्यों लगानी पड़ी जंग रोकने की गुहार

Israel vs Iran War Update: इजराइल-ईरान के बीच पिछले 3 दिन से जंग जारी है। शनिवार रात दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर मिसाइलें दागीं। इजराइल ने ईरान की ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी को तबाह कर दिया है। अब ईरान जंग रोकने की गुहार लगा रहा है।

2 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Jun 15 2025, 03:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
इजराइल ने ईरान के 150 से ज्यादा ठिकानों पर बरसाए बम
Image Credit : Getty

इजराइल ने ईरान के 150 से ज्यादा ठिकानों पर बरसाए बम

शनिवार देर रात इजराइली एयरफोर्स ने तेहरान के रक्षा मंत्रालय के अलावा वहां के ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी समेत 150 से ज्यादा ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इस हमले से ईरान को भारी नुकसान पहुंचा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
नेतन्याहू ने तबाह की ईरान की गैस फील्ड साइट
Image Credit : Getty

नेतन्याहू ने तबाह की ईरान की गैस फील्ड साइट

इजराइल के हमलों से ईरान की गैस फील्ड साइट में हर तरफ आग लग गई, जिसके चलते प्रोडक्शन रोकना पड़ गया। IDF अब ईरान की ऑयल पावर को निशाना बनाते हुए उसे घुटनों पर लाना चाहता है।

38
इजराइल ने ईरान डिफेंस मिनिस्ट्री हेडक्वार्टर को भी बनाया निशाना
Image Credit : Getty

इजराइल ने ईरान डिफेंस मिनिस्ट्री हेडक्वार्टर को भी बनाया निशाना

रविवार 15 जून को इजराइली सेना ने ईरान के डिफेंस मिनिस्ट्री हेडक्वार्टर के साथ ही तेहरान के नोबनियाद इलाके में मिनिस्ट्री के रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर पर अटैक किया।

48
ईरान ने लगाई जंग रोकने की गुहार
Image Credit : our own

ईरान ने लगाई जंग रोकने की गुहार

इजराइल के भीषण हमलों से दहल चुके ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा-अगर यहूदी अपने हमले रोकते हैं तो हम भी जवाबी कार्रवाई रोकने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इजराइल ने अब तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

58
3 दिन में इजराइल ने ली 138 ईरानी नागरिकों की जान
Image Credit : X/Benjamin Netanyahu

3 दिन में इजराइल ने ली 138 ईरानी नागरिकों की जान

बीते तीन दिनों में इजराइली सेना के हमले में 138 ईरानी नागरिक मारे जा चुके हैं। इनमें 20 कमांडर, 9 न्यूक्लियर साइंटिस्ट शामिल हैं। इसके अलावा 350 लोग जख्मी हैं।

68
ईरान के पलटवार में मारे गए 13 इजराइली नागरिक
Image Credit : X

ईरान के पलटवार में मारे गए 13 इजराइली नागरिक

वहीं, ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजराइल पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। इस हमले में इजराइल के 13 नागरिक मारे गए हैं, जबकि 300 से ज्यादा घायल हैं।

78
इजराइल ने 13 जून को शुरू किया 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’
Image Credit : Getty

इजराइल ने 13 जून को शुरू किया 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’

बता दें कि इजराइल ने 13 जून को सबसे पहले 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया और ईरान पर 200 फाइटर जेट्स से अटैक किया। इस हमले में ईरान के 9 परमाणु वैज्ञानिक और 20 कमांडर मारे गए।

88
ईरान ने भी 'ट्रू प्रॉमिस थ्री' ऑपरेशन से इजराइल को दिया जवाब
Image Credit : Getty

ईरान ने भी 'ट्रू प्रॉमिस थ्री' ऑपरेशन से इजराइल को दिया जवाब

जवाब में ईरान ने भी पलटवार करते हुए 'ट्रू प्रॉमिस थ्री' ऑपरेशन शुरू किया और ईरान पर एक साथ 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। हालांकि, इजराइली डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
इज़राइल (Israel)
ईरान

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nepal Flood Rescue: 6 दिन से सुरंग में कैद 40 जिंदगियां, इंजीनियर की पत्नी बोली-क्या भीख मांगें?
Recommended image2
Donald Trump: ईरान की बर्बादी तय, मुझे यही पसंद है- होर्मुज पर कब्जे के बाद बोले ट्रंप
Recommended image3
Nepal Flood: ग्लेशियर टूटने से पहले ही मिल गए थे तबाही के संकेत? नेपाल बाढ़ पर बड़ा खुलासा
Recommended image4
US Iran Conflict: शादी वाले घर पर गिरी अमेरिकी मिसाइल, 5 की मौत, 50 घायल, ईरान का पलटवार
Recommended image5
US-Iran Tension: ईरान में शादी के बीच बरसी अमेरिकी मिसाइलें, 2 की मौत, अब क्या करने वाला है तेहरान?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved