Israel-Iran War: इजराइल-ईरान युद्ध के सातवें दिन इजराइल ने ईरान के अराक शहर स्थित न्यूक्लियर रिएक्टर पर हमला किया। इजराइली सेना ने पहले ही शहर खाली करने की चेतावनी दी थी। अब तक 639 ईरानी और 24 इजराइली मारे गए हैं।

Israel-Iran War: इजराइल और ईरान के बीच सातवें दिन भी जंग जारी है। इस बीच इजराइल ने ईरान के अराक शहर में मौजूद हेवी वॉटर न्यूक्लियर रिएक्टर पर हमला कर दिया है। हालांकि, अब तक इस हमले में हुए नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चेतावनी के कुछ घंटे बाद दागी मिसाइल

हमले से कुछ घंटे पहले ही इजरायली सेना ने अराक और खोंडब शहर के लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी थी। बता दें कि अराक और खोंडब दोनों शहरों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी अहम परमाणु सुविधाएं मौजूद हैं। खोंडब में भी IR-40 नाम का हेवी वॉटर रिएक्टर है, जो अराक से करीब 40 किलोमीटर दूर है और यह भी अंतरराष्ट्रीय निगरानी में रहता है।

ईरान में अब तक 639 लोगों की मौत

अब तक इस युद्ध में इजराइल के 24 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, वॉशिंगटन के एक मानवाधिकार संगठन के मुताबिक, ईरान में अब तक 639 लोगों की जान जा चुकी है और 1,329 लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: PM नरेंद्र मोदी ने क्रोएशियाई नेताओं को दिए अनोखे उपहार, राजस्थान-ओडिशा की नजर आई खूबसूरत झलक

4 शहरों पर ईरान ने किया हमला

गुरुवार सुबह ईरान ने इजराइल के 4 शहरों पर मिसाइल हमले किए। इनमें बीर्शेबा, तेल अवीव, रमत गान और होलोन शामिल हैं। बीर्शेबा शहर के सोरोका अस्पताल को हमले में काफी नुकसान पहुंचा है। हमले के कारण हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, लोगों में डर का माहौल है।