नोवा म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान दर्जनों लोगों को हमास के दरिंदों ने किडनैप किया था और कई सौ जानें ले ली थी। उस हमले के बाद इसरायल लगातार गाजा पर हमला कर रहा है। इसमें कई लाख जिंदगियां तबाह हो चुकी हैं।

Israel rescue operation: इसरायल आर्मी ने शनिवार को गाजा में एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान चार बंधकों को छुड़ा लिया है। चारों बंधक हमास ने 7 अक्टूबर 2023 में इसरायल पर किए गए अटैक में पकड़े थे। नोवा म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान दर्जनों लोगों को हमास के दरिंदों ने किडनैप किया था और कई सौ जानें ले ली थी। उस हमले के बाद इसरायल लगातार गाजा पर हमला कर रहा है। इसमें कई लाख जिंदगियां तबाह हो चुकी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चार बंधकों को छुड़ाया

इसरायल आर्मी के रेस्क्यू ऑपरेशन में नोवा फेस्टिवल के दौरान बंधक बनाए गए चार लोगों को छुड़ाया गया है। छुड़ाए गए बंधकों की पहचान 25 वर्षीय नोवा आर्गामनी, 21 वर्षीय अलमॉग मीर जान, 27 साल के आद्रे कोज़लॉव और 40 वर्षीय श्लोमी ज़ीव के रूप में हुई है।

Scroll to load tweet…

दो अलग-अलग लोकेशन्स से छुड़ाया गया

आईडीएफ ने एक बयान में बताया कि छुड़ाए गए चारों बंधक बेहतर मेडिकल कंडिशन में थे। हालांकि, आगे की मेडिकल चेकअप के लिए उनको शेबा तेल-हाशोमर मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। इसरायली आर्मी ने बताया कि नुसरत शहर के दो अलग-अलग लोकेशन्स से इन बंधकों को छुड़ाया गया है। सिक्योरिटी फोर्सस, अभी अन्य बंधकों को सुरक्षित घर लाने के लिए प्रयासरत हैं। हमास-इसरायल युद्ध के शुरू होने के बाद यह सबसे बड़ी रिकवरी मानी जा रही है। अबतब सात बंधकों को इसरायली आर्मी छुड़ा चुकी है।