मंगलवार को सीरिया के वायुसैन्य अड्डे पर इजराइल द्वारा किए गए हमले को नाकाम करने की कोशिश की गई।

दमिश्क, सीरिया की वायु सेना ने मंगलवार रात उसके वायुसैन्य अड्डे पर इजराइल द्वारा किए अधिकतर हवाई हमलों को नाकाम कर दिया। सरकारी समाचार एजेंसी ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि हमले रात 10 बजे के बाद होम्स प्रांत स्थित टी-4 वायुसैन्य अड्डे पर हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अधिकारी ने बताया कि हमले से वायुसैन्य अड्डे को नुकसान पहुंचा है। अधिकतर रॉकेटों को बीच में ही गिरा दिया गया था हालांकि चार निशाने पर गिरे।

इजराइल की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है। मंगलवार को सीरिया के वायुसैन्य अड्डे पर इजराइल द्वारा किए गए हमले को नाकाम करने की कोशिश की गई।

 (यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)