Israel-Iran War: इजराइली सेना ने ईरान के छह हवाई अड्डों पर हमला कर भारी नुकसान पहुंचाया है। कई लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर तबाह होने का दावा भी किया है। 

Israel-Iran War: इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के पश्चिमी, पूर्वी और मध्य इलाकों में स्थित कम से कम 6 हवाई अड्डों पर एयर स्ट्राइक की है और उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया है। इजरायली डिफेंस फोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि इन हमलों में ईरान के कम से कम 15 फाइटर जेट और हेलिकॉप्टर तबाह किए गए। ये हमले दूर से नियंत्रित ड्रोन से किए गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

AH-1 जैसे सैन्य विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त

IDF के मुताबिक, हमलों में रनवे अंडरग्राउंड बंकर, ईंधन भरने वाला एक विमान और ईरान की वायुसेना के F-14, F-5 और AH-1 जैसे सैन्य विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। IDF ने अपनी पोस्ट में एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें बताया गया कि तेहरान का मेहराबाद एयरपोर्ट, मशहद और देजफुल के हवाई अड्डे इन हमलों का प्रमुख निशाना बने।

यह भी पढ़ें: ईरान पर हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर नेता गुलाम हसन मीर ने जताई चिंता, इन बातों पर दिया जोर

ईरान के एयरबेस पर किया हमला

इजरायली सेना ने कहा है कि ईरान के जिन लड़ाकू विमानों को तबाह किया गया, वे इजरायल पर हमले के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले थे। IDF ने बताया कि इन एयरपोर्ट्स से उड़ान भरने और ईरानी वायुसेना की ताकत को कमजोर करने के लिए एयर स्ट्राइक की गई।

Scroll to load tweet…

सेना ने यह भी कहा कि इस हमले में कई सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल लॉन्च और स्टोरेज साइट्स को भी नष्ट कर दिया गया। टेलीग्राम पर एक संदेश में IDF ने बताया कि उसकी खुफिया एजेंसी से मिली सटीक जानकारी के आधार पर, इजरायली वायुसेना के 15 से ज्यादा लड़ाकू विमानों ने ईरान के करमानशाह इलाके में हमला किया और इजरायल की ओर लक्षित मिसाइल साइट्स को तबाह कर दिया।