इटली में दो दिन पहले हुए नाव हादसे में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। यह खुलासा चौंकाने वाला है। बताया जा रहा है कि स्मगलर्स ने नाव पर भार कम करने के लिए उसमें सवार बच्चों को समुद्र में फेंक दिया था।

रोम. इटली में दो दिन पहले हुए नाव हादसे में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। यह खुलासा चौंकाने वाला है। बताया जा रहा है कि स्मगलर्स ने नाव पर भार कम करने के लिए उसमें सवार बच्चों को समुद्र में फेंक दिया था। यह खुलासा हादसे में बचे कुछ पीड़ितों ने किए है। घटना रविवार को हुई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अफगानिस्तान विदेश मंत्री ने बताया कि 170 लोग नाव पर सवार थे, जिनमें 80 लोगों की मौत हो गई। इसमें 14 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा इटली सरकार ने 65 लोगों की मौत की पुष्टी की है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की भी उम्मीद है। इस नाव में विस्थापित सवार थे। यह सभी तुर्कियो से इटली जा रहे थे। सभी से स्मगलर्स ने करीबन 8 हजार यूरो लिए थे, यानी करीबन 7 लाख रुपए तक का भाड़ा लिया था।

Scroll to load tweet…

इस मामले में इटली पुलिस ने तीन स्मगलर्स को गिरफ्तार किया है। यह स्मगलर्स में एक तुर्कियो और दो पाकिस्तान के नागरिक बताए जा रहे हैं। इसके अलावा एक तुर्कियो स्मलर्स की मलबे में मारे जाने की खबर है।

पीड़ितो ने क्या बताया?
हादसे में बचे लोगों ने बताया कि क्रोटोन टाउन के आसपास नाव हिचकोले खाने लगी थी। वह धीरे-धीरे डूबने लगी थी। इसके बाद स्मगलर्स ने बच्चों को सुमद्र में फेंकना शुरु कर दिया। जिससे नाव का भार कम हो जाए। ये लोग बच्चों को उनके मां बाप से छीनकर फेंक रहे थे।