जापान के फुकुशिमा प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। कुछ इलाकों में नुकसान की भी खबर है। बताया जा रहा है कि भूकंप का असर राजधानी टोक्यो तक महसूस किया गया, जहां भूकंप की तीव्रता 4.0 रही है। 

टोक्यो. जापान के फुकुशिमा प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। कुछ इलाकों में नुकसान की भी खबर है। बताया जा रहा है कि भूकंप का असर राजधानी टोक्यो तक महसूस किया गया, जहां भूकंप की तीव्रता 4.0 रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी नहीं की गई जारी 

खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर तटवर्ती इलाकों के आसपास लोगों को ना जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि आफ्टरशॉक्स जारी रह सकते हैं अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के हवाले से कहा जा रहा है कि नामेई के उत्तर-पूर्व 90 किलोमीटर की दूरी पर करीब 7.0 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया था। ये भूकंप का खतरनाक स्तर है।

Scroll to load tweet…

शुक्रवार को यहां आया था भूकंप 

शुक्रवार रात को भूकंप से उत्तर भारत भी हिल गया था। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान था, जहां भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई थी।

भूकंप से कई जगहों पर नुकसान की भी खबरें थीं। भूकंप को लेकर पहले खबर आई कि पंजाब का अमृतसर दूसरा केंद्र है, लेकिन इसके बाद मौसम विभाग ने अमृतसर में भूकंप के केंद्र होने बात को खारिज कर दिया था।