ग्वाटेमाला और मैक्सिको की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होने के 25 मिनट बाद ही अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के विमान की तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने मैरीलैंड स्थित ज्वाइंट बेस एंड्रियू से उड़ान भरी थी। हालांकि विमान सुरक्षित है। बाद में वे दूसरे विमान से रवाना हुईं। 

वाशिंगटन. कोरोना संक्रमण से जूझते ग्वाटेमाला और मैक्सिको को मदद देने के उद्देश्य से आधिकारिक यात्रा पर निकलीं अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के विमान को उड़ने के कुछ मिनट बाद ही वापस लौटना पड़ा। कमला हैरिस के विमान ने वाशिंगटन के बाहरी इलाके में स्थित मैरीलैंड स्थित ज्वाइंट बेस एंड्रियू से उड़ान भरी थी। लेकिन 25 मिनट बाद ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई। यह विमान सेना का है। हैरिस की अपने उप राष्ट्रपति के कार्यकाल की यह पहली यात्रा है। हालांकि बाद में वे दूसरे विमान से रवाना हुईं। ग्वाटेमाला पहुंचने प रग्वाटेमाला के विदेश मंत्री पेड्रो ब्रोलो ने उनकी अगवानी की। (File Photo)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सभी सुरक्षित
हालांकि इस इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद सभी सुरक्षित हैं। विमान को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। विमान से उतरकर कमला हैरिस ने मुस्कराते हुए अंगूठा दिखाया। कमला हैरिस के प्रवक्ता सिमोन सैंडर्स ने कहा कि उनके विमान से बाहर निकलने के बाद हम सबने कुछ देर प्रार्थना की।

pic.twitter.com/wvsipifJUr

Scroll to load tweet…