Kash Patel Girlfriend: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी वकील काश पटेल को FBI का नया डायरेक्टर बनाया। 44 साल के पटेल ने गुरुवार को शपथ ली और परिवार का आभार जताया। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस भी सुर्खियों में रहीं।

Kash Patel Girlfriend: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी वकील काश पटेल को FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है। 44 साल के पटेल ने गुरुवार को इस पद की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार का समर्थन मिलने पर आभार जताया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस भी चर्चा में रहीं। आइए जानते है कि कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड और कैसे हुई दोनों की मुलाकात।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं FBI चीफ काश पटेल की गर्लफ्रेंड?

काश पटेल का जन्म 25 फरवरी 1980 को न्यूयॉर्क के गार्डन सिटी में हुआ था। उनके माता-पिता मूल रूप से गुजरात से हैं। उन्होंने कानून और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में एक शानदार करियर बनाया है। इस दौरान प्रक्रिया के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस भी चर्चा में रहीं। एलेक्सिस एक कंट्री सिंगर और रिपब्लिकन प्रेस सेक्रेटरी हैं। वह शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवार के साथ मौजूद थीं।

कौन है एलेक्सिस विल्किंस

एलेक्सिस विल्किंस एक जानी-मानी कंट्री सिंगर, लेखिका और कमेंटेटर हैं। इसके अलावा वह रिपब्लिकन सांसद अब्राहम हमादेह की प्रेस सचिव के रूप में भी काम करती हैं जिसके कारण राजनीतिक हलकों में उनकी मजबूत पकड़ है। उनका पहला म्यूजिक EP और वेटरन्स डे को समर्पित गाना प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर 10 लाख से ज्यादा बार सुना जा चुका है। उन्होंने क्रिस यंग, जो निकोल्स, सारा इवांस और परमाली जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। एलेक्सिस ने अपना बचपन स्विट्जरलैंड और इंग्लैंड में बिताया, लेकिन बाद में नैशविल, टेनेसी चली गईं। वहां उन्होंने बेलमोंट यूनिवर्सिटी में बिजनेस और पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की।

यह भी पढ़ें: ट्रंप का दावा: भारत को मिला $21 मिलियन 'किकबैक स्कीम', BJP ने कांग्रेस तो कांग्रेस ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल

रैली के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात

डेली मेल के अनुसार, काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस की पहली मुलाकात अक्टूबर 2022 में एक कंजरवेटिव ReAwaken America रैली में हुई थी। बताया जाता है कि दोनों ने जनवरी 2023 में अपने रिश्ते की शुरुआत की। एलेक्सिस विल्किंस वेटरन्स (पूर्व सैनिकों) के मुद्दों की मजबूत समर्थक रही हैं। उन्होंने Warrior Rounds, Operation Standdown, और Soldier's Child जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए काम किया है।