आयरलैंड के काउंटी मेयो में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मलयाली नर्स की मौत हो गई। मृतका की पहचान एर्नाकुलम, केरल की रहने वाली लिसी साजू के रूप में हुई है। हादसे में उनके पति सहित दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
डबलिन: आयरलैंड के काउंटी मेयो में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मलयाली नर्स की मौत हो गई। मृतका की पहचान एर्नाकुलम, केरल की रहने वाली लिसी साजू के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिसी रोज़ कॉमन हॉस्पिटल में नर्स के तौर पर कार्यरत थीं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय लिसी साजू अपनी कार में सवार थीं। उनकी कार की किसी दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में उनके पति सहित दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
