MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • खेल और राजनीति दोनों मैदान में बाजी मार चुके हैं ये 10 खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

खेल और राजनीति दोनों मैदान में बाजी मार चुके हैं ये 10 खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

Athletes Who Became Politicians:  पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने क्रिकेट से रिटायर्मेंट लेने के बाद राजनीति में कदम रखा।  वह अकेले ऐसे राजनेता नहीं हैं, जो खेल से राजनीति में आए। इनके अलावा भी कई ऐसी स्पोर्ट्समैन हैं, जो एथलीट से नेता बने हैं।,

4 Min read
Danish Musheer
Published : May 16 2023, 02:15 PM IST| Updated : May 16 2023, 02:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
Image Credit : Getty

Athletes Who Became Politicians: आज हम आपको दुनिया के 10 ऐसे ही राजनेताओं के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्होंने खेल के साथ-साथ राजनीति के मैदान में भी बाजी मारी। इतना ही नहीं वह अपने-अपने देशों में शार्ष पदों पर रहे। इनमें से कुछ राज्यापाल बने, तो कोई देश का प्रधानमंत्री।

211
Image Credit : Getty

1- जीन-पॉल एडम

मशहूर स्विमर जीन-पॉल एडम उन लोगों में शामिल हैं, जो एथलीट से नेता बने। एडम ने 1993 के इंडियन ओशियन गेम्स में कांस्य, 1998 के खेलों में एक ब्रॉन्ज और 2003 के खेलों में कांस्य पदक जीता। वह 2010 में सेशेल्स के विदेश मंत्री रहे। इसके बाद वह 2015 में वित्त मंत्री, 2016 और 2017 में स्वास्थ्य मंत्री बने।

311
Image Credit : Getty

2- राज्यवर्धन सिंह राठौड़
राज्यवर्धन सिंह राठौर भारत के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों में से एक थे। उन्होंने एथेंस में 2004 के समर ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता। वह उन प्रसिद्ध एथलीटों में से एक हैं जो आगे चलकर राजनेता बन गए। 2014 में भारत के खेल मंत्री बने।

411
Image Credit : Getty

3- ड्वाइट डी आइजनहावर

1912 में वर्सिटी फुटबॉल टू्र्नामेंट में भाग लेने वाले ड्वाइट डी आइजनहावर उन हस्तियों में से एक हैं जो राजनेता बने। इतना ही उन्होंने तलवारबाजी और जिम्नास्टिक के कॉम्पीटिशन में भी भाग लिया।आइजनहावर 1948 में राजनीति में आए और 1953 में उन्हें अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया। उन्होंने 1961 तक राष्ट्रपति के तौर पर दो कार्यकाल पूरे किए।

511
Image Credit : Getty

4. जेसी 'द बॉडी' वेंचुरा

पूर्व पेशेवर पहलवान जेसी "द बॉडी" वेंचुरा मिनेसोटा के गवर्नर चुने गए। वेंचुरा उन कुछ गिने-चुने लोगों में से एक हैं जो स्पोर्ट्समैन से राजनीति में आए। वेंचुरा 1970 और 1980 के दशक में WWF से मशहूर हुए और फिर WWF के लिए एक कमेंटेटर के रूप में काम किया। वह 1999 में मिनेसोटा के गवर्नर बने।

611
Image Credit : Getty

5- तारो असो

तारो असो विश्व युद्ध के बाद के जापानी इतिहास के सबसे लंबे समय तक राजनीति करने वाले नेता हैं। वह देशके वित्त मंत्री और उपप्रधान मंत्री रहे। वर्तमान में वह जापान की लिबरल डेमोक्रिटिक पार्टी (LDP) के उपाध्यक्ष हैं। राजनाति में आने से पहले वह एक शूटर थे। उन्होंमे मॉन्ट्रियल में 1976 के समर ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था।

711
Image Credit : Getty

6-जिम बनिंग

जिम बनिंग अमेरिका के मशहूर बेसबॉल प्लेयर रहे हैं। वह 1955 और 1971 के बीच पांच अलग-अलग टीमों के लिए खेले। वह 1980 में राजनिति में आए और 1980 से 1984 तक केंटकी के सीनेटर रहे। इसके बाद वह 1987 से 1999 तक केंटकी प्रतिनिधि सभा में भी रहे। 1999 से 2011 तक उन्होंने एक बार फिर राज्य के सीनेटर के रूप में कार्य किया।

811
Image Credit : Getty

7- मैन्नी पैकियाओ

मैन्नी पैकियाओअब तक के सबसे महान मुक्केबाजों में से एक हैं। वह बॉक्सिंग छोड़ने के बाद फिलीपीन की राजनीति में भी सक्रिय रहे। 2010 से 2016 तक, वह फिलीपीन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्य थे। 2016 में वह सीनेट के लिए चुने गए थे।

911
Image Credit : Getty

8- जॉर्ज वाई

जॉर्ज वाई राजनीति में प्रवेश करने वाले महान एथलीटों में से एक हैं। वह इस समय लाइबेरिया के राष्ट्रपति हैं। वह उन एथलीटों में से एक हैं जो अपने देश के राष्ट्रपति बने। उन्हें फ्रेंच लीग 1 क्लब मोनाको द्वारा साइन किया गया था। उन्होंने 1994-1995 यूईएफए चैंपियंस लीग में भाग लिया।

1011
Image Credit : Getty

9- सेको हाशिमोटो

प्रसिद्ध जापानी स्पीड स्केटर सेको हाशिमोटो उन लोगों में शामिल हैं, जो स्पोर्ट से पॉलिटिक्स में गईं। उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री टार अस के मंत्रिमंडल मे विदेश मामलों के लिए उप-मंत्री नियुक्त किया गया था। इसके अलावा एलडीपी शैडो कैबिनेट में भी उन्हें 2010 में मंत्री नियुक्त किया गया था।

1111
Image Credit : Getty

10- इमरान खान

1992 में पाकिस्तान को विश्व कप जिताने वाले इमरान खान भी क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद राजनीति में आ गए। उन्होंने पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी बनाई और 2018 में देश के प्रधानमंत्री बने। हालांकि , 2022 में उनकी सरकार गिर गई।

About the Author

DM
Danish Musheer

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved