लिज ट्रस ने ऋषि सुनक को हराकर कंजरवेटिव पार्टी के प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद वह पीएम बनीं थीं। ऐसे में अब ऋषि सुनक को संभावित पीएम माना जा रहा है।

Liz Truss resigned: ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अगले उत्तराधिकारी के चुने जाने तक पद पर बनीं रहेंगी। महज 45 दिनों की प्रधानमंत्री लिज ट्रस के पद छोड़ने के बाद अब दुनिया की निगाहें भारतीय मूल के उनके प्रतिद्वंद्वी रहे ऋषि सुनक पर है। ऋषि सुनक, इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति के दामाद हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रस की नीतियों ने ब्रिटेन को झकझोर कर रख दिया 

पीएम बनने के बाद लिज ट्रस की आर्थिक नीतियों ने पूरे देश में उथल-पुथल मचा दिया था। ब्रिटिश बाजार को ट्रस के मिनी बजट ने झकझोर दिया था। यह नीतियां भी उनके इस्तीफा की वजह बनीं।

आर्थिक स्तर पर बुरी तरह विफल रही नीतियां

लिज़ ट्रस का संकट तब शुरू हुआ जब उनकी शोपीस टैक्स-स्लैशिंग नीति ने बाजार में उथल-पुथल पैदा कर दी। इन नीतियों की वजह से देश के पेंशन फंड को खतरा पैदा हो गया। देश में व्यापक विरोध के बाद उनको अपमानजनक यू-टर्न लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। यहां तक की लिज ट्रस को माफी मांगनी पड़ी थी।

ब्रिटिश अर्थव्यवस्था और खराब हुई

दरअसल, लिज ट्रस के पद संभालने के बाद उनके वित्त मंत्री ने मिनी बजट पेश किया। इस बजट का उद्देश्य ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना था। लेकिन इसने बाजार को बुरी तरह से झकझोर दिया। ट्रस के इस कदम ने उनकी कंजरवेटिव पार्टी को उनकी नियुक्ति के 45 दिन बाद ही विभाजित कर दिया था।

कंजरवेटिव पार्टी को बड़ा नुकसान कर गईं लिज ट्रस

लिज ट्रस की आर्थिक नीतियों ने बाजार को झकझोर कर रख ही दिया है लेकिन इसके साथ ही कंजरवेटिव पार्टी को भी बुरी तौर पर नुकसान झेलना पड़ा है। ट्रस ने तो इस्तीफा दे दिया है लेकिन कंजरवेटिव पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा है। सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी साढ़े 12 साल के बाद लेबर पार्टी से 30 से अधिक अंक से पीछे रह गई है।

ब्रिटिश राजनीति में पिछले सात सालों में लिज ट्रस के बाद अब पार्टी का पांचवां प्रमुख चुना जाएगा। लेबर पार्टी नेता कीर स्टारर ने ट्रस की पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने जनमत सर्वे के आधार पर तत्काल आम चुनाव कराने की मांग की है। कंजरवेटिव पार्टी अगले हफ्ते तक नया पीएम चुन लेगा।

ऋषि सुनक की ओर अब वैश्विक निगाहें

उधर, जेरेमी हंट ने यह ऐलान किया है कि लिज ट्रस के बाद वह पीएम के संभावित चेहरा नहीं हैं। न ही वह इसके लिए दावेदारी करेंगे। इस समय सबकी निगाहें ऋषि सुनक की ओर हैं। दरअसल, लिज ट्रस ने ऋषि सुनक को हराकर कंजरवेटिव पार्टी के प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद वह पीएम बनीं थीं। ऐसे में अब ऋषि सुनक को संभावित पीएम माना जा रहा है। अगर सुनक, यूके का पीएम बनते हैं तो भारतीय मूल के पहले व्यक्ति होंगे जो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

लिज ट्रस ने यूके के PM पद से दिया इस्तीफा, सबसे कम दिनों की प्रधानमंत्री के रूप में रहा कार्यकाल

आइए हम स्वच्छ हवा में सांस लें, मिठाई पर अपना पैसा खर्च करें...SC ने पटाखों पर प्रतिबंध हटाने से किया इनकार

अमेरिकी अखबार में मोदी सरकार व ज्यूडिशरी के खिलाफ विज्ञापन से हंगामा, भारत में निवेश करने वालों को भड़काया