MH370 की 9वी वर्षगांठ पर मलेशिया के मंत्री एंटोनी लोक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नया सर्च ऑपरेशन चलाएंगे, अगर पुख्ता जानकारी मिलेगी।

ग्लोबल डेस्क. MH370 की 9वी वर्षगांठ पर मलेशिया के मंत्री एंटोनी लोक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नया सर्च ऑपरेशन चलाएंगे, अगर पुख्ता जानकारी मिलेगी। मलेशिया सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री का बयान ऐसे वक्त आया जब मलेशिया एयरलाइन्स MH370 को लापता हुए 9 साल होने को आ गए हैं। यह घटना 2014 की है। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए अपनी संवेदनाएं भी जताई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि एक मंत्री के तौर पर मैं इस घटना की जांच थोड़े सी जानकारी में बंद नहीं करूंगा। उन्होंने भविष्य में सही जानकारी के आधार पर इस तरह की कार्रवाई करने की बात कही है।

मलेशिया के ट्रांसपोर्ट मंत्री ने यह बात एक इवेंट के दौरान कही है। यह आयोजन ग्रेस सुबाथारई नाथन ने होस्ट किया था। इस हादसे में कई लोगों ने अपने परिवार को खो दिया था।

उन्होंने कहा- पिछले 9 साल में बहुत कुछ हुआ। घटना को इतने साल हुए कि एक अजन्मा बच्चा अब स्कूल जाने लगा है। कितना समय गुजर गया है।

क्या हुआ था 9 साल पहले?

दरअसल, मलेशिया की एयरलाइन्स फ्लाइट MH370 कुलालम्पुर से बिजिंग के लिए उड़ान भरी थी। घटना 8 मार्च 2014 की है। लेकिन साउथ चाइना सी के आसपास यह प्लेन गायब हो गया था। इसमें करीबन 239 लोग सवार थे। इसके बाद हिंद महासगर में तलाशी अभियान शुरु किया था। इसमें 120000 स्कावयर किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया। साथ ही 200 मिलियन डॉलर खर्च किए। साल 2017 में इस जांच को बंद कर दिया गया। हालांकि जांच में किसी तरह की जानकारी सामने आई, इसे 2018 में बंद कर दिया गया।