पाकिस्तान के गुजरांवाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने शादी के एक दिन बाद ही अपनी पत्नी को बेच दिया। शख्स शादी के अगले दिन पत्नी को घुमाने के नाम पर लाहौर ले गया था।

लाहौर. पाकिस्तान के गुजरांवाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने शादी के एक दिन बाद ही अपनी पत्नी को बेच दिया। शख्स शादी के अगले दिन पत्नी को घुमाने के नाम पर लाहौर ले गया था। उस्मान ने अपनी पत्नी को 1.3 लाख रुपए में (करीब 3 लाख पाकिस्तान रुपए) में बेच दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला उस समय सामने आया, जब महिला खरीदारों के चुंगल से भागकर पुलिस के पास पहुंचकर मामले की जानकारी दी। महिला तीन हफ्ते बाद वहां से भागने में कामयाब हो सकी। 



घुमाने के लिए लाहौर ले गया था पति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस्मान पत्नी को घुमाने के नाम पर लाहौर ले गया था। यहां शहर पहुंचते ही उसने पत्नी का सौदा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

भागकर मायके पहुंचे में कामयाब हुई महिला
महिला तीन हफ्ते बाद किसी तरह से लाहौर से अपने मायके गुजरांवाला पहुंचने में कामयाब हो सकी। यहां उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों की मदद से वह पुलिस में शिकायत करने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे 1.3 लाख रुपए में बेच दिया था। मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल चेकअप भी कराया गया गया है।