यहां चोरी का एक चौकाने वाला सामने आया है। यहां एक शख्स का जूता मस्जिद से चुरा लिया गया। अब आप सोच रहे होंगे कि सार्वजनिक जगहों से जूता चोरी की घटनाएं आम हैं। 

लाहौर. यहां चोरी का एक चौकाने वाला सामने आया है। यहां एक शख्स का जूता मस्जिद से चुरा लिया गया। अब आप सोच रहे होंगे कि सार्वजनिक जगहों से जूता चोरी की घटनाएं आम हैं। ऐसे में इसमें क्या नहीं बात है। लेकिन दरअसल, यह जूता कुछ खास था। जिस शख्स का जूता चोरी हुआ है, उसका दावा है कि इसकी कीमत 1 लाख रुपए थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जूता चोरी का ये मामला पुलिस स्टेशन पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, लाहौर के शीराज बशीर गंगाराम अस्पताल के पास स्थित एक मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे थे। उसी वक्त उन्होंने अपना जूता उतारा था। यहीं से ये जूता चुरा लिया गया। जूते की कीमत एक लाख रुपए थी।

सीसीटीवी की मदद से जूते वापस दिलाए पुलिस
बशीर ने जूता चोरी की शिकायत पुलिस स्टेशन में की। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि उस इलाके में लगे सीसीटीवी देखकर जूता चुराने वाले चोर को पकड़ा जाए। साथ ही उसका जूता वापस कराया जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।