Mehul Choksi: भारत में हजारों करोड़ रुपये के बैंक कर्ज घोटाले का मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी इस समय बेल्जियम में छिपकर बैठा हुआ है। बेल्जियम सरकार ने इस भगोड़े व्यापारी की देश में मौजूदगी की पुष्टि की है।

Mehul Choksi: मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में नीरव मोदी के साथ मिलकर 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने के आरोप है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में नीरव मोदी के साथ मिलकर 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने के आरोप में फरार है। उसे लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। भारत का चर्चित भगोड़ा कारोबारी इस समय बेल्जियम में बैठा है। हाल ही में बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की कि उन्हें मेहुल चोकसी की मौजूदगी का पता है और इस मामले पर गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

चोकसी की गिरफ्तारी के लिए भारत सरकार ने कई बार प्रयास किए हैं और उसे भारत लाने के लिए विभिन्न देशों से सहयोग मांगा है। मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में कानूनी कार्यवाहियां चल रही हैं और भारत सरकार की पूरी कोशिश है कि उसे जल्द से जल्द प्रत्यर्पित किया जाए। मीडिया रिपोर्टे्स के अनुसार, चोकसी ने 'एफ रेजीडेंसी कार्ड' प्राप्त कर लिया है, जिससे उसे बेल्जियम में कानूनी रूप से रहने की अनुमति मिल गई है। यदि यह जानकारी सही है, तो यह चोकसी के लिए एक बड़ी सुरक्षा हो सकती है, क्योंकि इससे उसे वीजा और अन्य कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: लंदन में साड़ी और चप्पल पहन जॉगिंग करती दिखीं ममता बनर्जी, सादगी की हो रही तारीफ, Watch video

बेल्जियम सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया

बेल्जियम सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वे चोकसी की मौजूदगी से जुड़ी सभी जानकारी पर ध्यान दे रहे हैं।इसके बावजूद, चोकसी की गिरफ्तारी और भारत को उसकी प्रत्यर्पण प्रक्रिया को लेकर अभी भी कई सवाल बने हुए हैं।