आरोपी किशोर ने पुलिस को बताया कि उसने अपने स्कूल के ग्रेड पर अपनी मां के साथ बहस की। फिर उसे मारने के लिए अपने पिता की शिकार वाली राइफल का इस्तेमाल किया। 

मैड्रिड। स्पेन (Spain) में एक किशोर ने अपनी मां से बहस के बाद मां, पिता और छोटे भाई को गोलियों से भून डाला। तीनों दिनों तक वह घर में तीनों शवों के साथ रहा। तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर को स्कूल में खराब ग्रेड मिला था। इस बात को लेकर बहस के दौरान पिता की राइफल से तीनों हत्याएं कर दी। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्पेन के ग्रामीण इलाका में हुई हत्याएं

पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम को दक्षिणपूर्वी बंदरगाह शहर एलिकांटे (southeastern port city of Alicante) से करीब 20 किलोमीटर (12 मील) दूर एल्चे (Elche) के ठीक बाहर एक ग्रामीण इलाके में किशोर ने इस वारदात को अंजाम दिया। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शुक्रवार की रात तक यह हत्याकांड किसी को पता नहीं चल सका। रात में एक रिश्तेदार उनको खोजते हुए आया तो पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई। 

किशोर की मांसी ने दी जानकारी

रिश्तेदार ने बताया कि किशोर के मां की बहन उस दिन घर आई थी। उन्होंने बताया कि किशोर की अपने मां से स्कूल ग्रेड को लेकर बहस हुई। इस बहस के दौरान उसने कहा कि वह मां-पिता और भाई को मार डालेगा। पुलिस ने तब 15 वर्षीय नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर लिया, जो तीन दिनों से शवों के साथ घर में अकेला था।

क्या बताया आरोपी किशोर ने?

आरोपी किशोर ने पुलिस को बताया कि उसने अपने स्कूल के ग्रेड पर अपनी मां के साथ बहस की। फिर उसे मारने के लिए अपने पिता की शिकार वाली राइफल का इस्तेमाल किया। आरोपी किशोर ने बताया कि मां को मारने के बाद उसने अपने 10 वर्षीय भाई को गोली मार दिया। इसके बाद वह अपने पिता को गोलियों से उड़ा दिया। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी का परिवार इस क्षेत्र का स्थायी निवासी रहा है लेकिन पुलिस को इसके बावजूद जानकारी नहीं हो सकी। 

इसे भी पढ़ें:

Pakistan के इस सच को अब PM Imran Khan ने भी किया स्वीकार, जानिए क्यों कहा-हम हो गए असफल

Hijab विवाद अभी थमा नहीं कि मुस्लिम लड़कियों के mobile numbers सोशल मीडिया पर कर दी शेयर, जानिए फिर क्या हुआ? 

भारत में लुप्तप्राय Cheetah से फिर जंगलों को किया जाएगा आबाद, अफ्रीकी देशों से 14 चीता लाने की तैयारी