इजराइल का मालवाहक जहाज आखिरकार शुक्रवार को गुरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच गया। इस पर गुरुवार को मिसाइल से अटैक किया गया था। इजराइल का आरोप है कि ये हमला ईरान ने करवाया था। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि वो इस घटना पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।

मुंद्रा. इजराइल का मालवाहक जहाज आखिरकार शुक्रवार को गुरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच गया। इस पर गुरुवार को मिसाइल से अटैक किया गया था। इजराइल का आरोप है कि ये हमला ईरान ने करवाया था। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि वो इस घटना पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। हालांकि, भारत सरकार ने इस पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहां से आ रहा था जहाज?

जहाज के कहां से आने की बात की जाए तो वो इजराइली कंपनी का जहाज तंजानिया से भारत की ओर आ रहा था। इसी दौरान जहाज से एक मिसाइल टकराई। जहाज के एक हिस्से में आग लग गई और इंजन में कुछ खराबी आई। क्रू मेंबर्स ने आग को बुझा लिया। इंजन भी इस स्थिति में था कि उसकी मदद से आगे बढ़ा जा सकता था।

पहले भी हो चुका है इजराइल के जहाज पर हमला

पिछले महीने ओमान की खाड़ी में भी एक इजराइली जहाज पर हमला किया गया था। 25 फरवरी की रात एमवी हेलियोस रे नाम के इस जहाज पर हुए हमले को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को दोषी ठहराया था। वहीं, ईरान ने इस आरोप से इनकार कर दिया था।