मिस्र में एक महिला ने अपने पांच साल के बच्चे की हत्या कर दी और फिर उसका सिर पकाकर खा गई। बताया जा रहा है कि महिला के मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 

काहिरा: मिस्र (Egypt) में एक महिला ने अपने पांच साल के बच्चे का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद महिला ने बच्चे शरीर को काट डाला और उसके फिर सिर खा लिया। पुलिस के मुताबिक 29 साल की महिला का नाम हाना है। कहा जा रहा है कि हाना कई सालों से अपने पति से अलग हैं। जानकारी के मुताबिक महिला ने अपने यूसुफ बच्चे को केवल इसलिए मार डाला क्योंकि वह चाहती थी उसका बच्चा हमेशा उसे साथ रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बताया कि उसने महिला को अश शरकियाह (Ash Sharqiyah ) राज्य के फाकुस (Faqus) शहर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हाना ने घर की बाल्टियों में बच्चे के अवशेष रखे थे।हाना ने पुलिस को बताया कि वह यूसुफ को मारना नहीं चाहती थी। उसने कहा कि

 मानसिक बीमारी से जूझ रही है महिला

वह एक मानसिक बीमारी से पीड़ित है, जिसके चलते उसने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि जांच के दौरान उसकी मानसिक स्थिति को भी चेक किया जाएगा। बता दें कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की मंशा जानने की कोशिश कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक महिला मिर्गी और कुछ मानसिक विकारों से पीड़ित है। कई लोगों ने उसके मानसिक स्वास्थ्य ठीक न होने की पुष्टि की। हालांकि, पुलिस उसे जांच के लिए अस्पताल पेश करने की तैयारी में है।

मिस्र में पहले भी एक महिला ने ली थी बच्चों की जान

बता दें कि इससे पहले मिस्र में ही इसी तरह की अन्य घटना में एक महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी थी और फिर उसके बाद आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह डिप्रेशन में चल रही थी।

यह भी पढ़ें- वीरान मुर्दाघर में बनेगा आलीशान होटल, लाशों को रखने वाले रैक पर सजेगी दारु, रात-दिन होगी पार्टी