चीन में रहस्यमय ढंग से फैले निमोनिया की वजह एक नए वायरस को मान रहा है, जिस कारण अबतक 59 लोगों की मौत हो चुकी है

बीजिंग: चीन में रहस्यमय ढंग से फैले निमोनिया की वजह एक नए वायरस को मान रहा है, जिस कारण अबतक 59 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी मीडिया ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संक्रमण की पुष्टि वुहान में 31 दिसंबर को हुई थी। इसके बाद बेहद संक्रामक फ्लू एसएआरएस के फिर से फैलने का डर पैदा हो गया है। हालांकि सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी ने बृहस्पतिवार को प्रयोगशाला के परिणामों के आधार पर कहा कि विशेषज्ञों का शुरुआती तौर पर यह मानना है कि इस बीमारी के पीछे एक नया वायरस है।

चीन ने रविवार को एक बयान जारी करके एसएआरएस की आशंका से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि एक दशक से भी पहले इस वायसर की चपेट में आकर सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)