अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स समेत अन्य यात्री ISS पर फंसे हुए हैं। उन्होंने वहीं क्रिसमस मनाया। इस वीडियो पर लोगों ने सवाल उठाए कि क्या NASA को पहले से पता था कि उन्हें लंबे समय तक रुकना पड़ेगा।

वर्ल्ड डेस्क। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर इस वक्त अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में फंसे हुए हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में क्रिसमस त्योहार मनाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद बहस छिड़ गई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में विलियम्स लाल टी-शर्ट में नजर आईं। वहीं, उनके तीन सहयोगियों ने सांता टोपी पहनी हुई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सुनीता विलियम्स के लंबे समय तक अंतरिक्ष में फंसे होने को लेकर नासा पर सवाल उठाया। लोगों ने कहा कि क्या अंतरिक्ष यात्रियों को पता था कि उन्हें ISS पर लम्बे समय तक रुकना पड़ेगा।

Scroll to load tweet…

एक यूजर ने पूछा, "आपने क्रिसमस की सजावट कई महीने पहले ही अंतरिक्ष में पहुंचा दी थी?" दूसरे ने कहा, "सच में? उन्हें कैसे पता चला कि क्रिसमस की ये सारी सजावटें उनके साथ होनी चाहिए, जबकि वे सिर्फ 8 दिन के मिशन पर जा रहे थे?"

एक यूजर ने पूछा, "क्रिसमस की टोपियां और सजावट किसने पहुंचाई? क्या आपने इसे पैक करने के बारे में पहले से ही सोच लिया था, जबकि कैप्सूल में अतिरिक्त जगह की बहुत अधिक जरूरत है?"

बता दें कि विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री जून से ही ISS पर हैं। वे 8 दिन के मिशन पर गए थे, लेकिन स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की खराबी के कारण इसे महीनों तक अंतरिक्ष में रुकना पड़ा है। अंतरिक्ष यात्रियों को फरवरी 2025 में घर लौटना था, लेकिन इसमें भी देरी हो गई है। अब वे मार्च 2025 में लौटेंगे।

NASA ने सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों का दिया जवाब

NASA ने बताया कि सांता हैट, क्रिसमस ट्री, अन्य सजावट और उपहार नवंबर में तीन टन स्पेसएक्स डिलीवरी के हिस्से के रूप में ISS चालक दल के सदस्यों को भेजे गए थे। पैकेज में हैम, टर्की, आलू, सब्जियां, पाई और कुकीज सहित क्रिसमस फूड भी था। मिशन के लिए जरूरी कुछ खास वैज्ञानिक सामान भी भेजे गए थे। ISS तक साल में कई बार सप्लाई पहुंचाई जाती है।

यह भी पढ़ें- 'फ्लाइट ग्राउंडेड, शेयर डाउन': क्रिसमस से पहले अमेरिका में सामने आया बड़ा संकट