Sunita Williams: अंतरिक्ष में फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 19 मार्च को धरती पर लौटेंगे। नासा ने लाइव कवरेज का ऐलान किया है। 

Sunita Williams: अंतरिक्ष में फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की वापसी की पूरी हो गई है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर नौ महीने से अधिक समय से फंसे दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को लेकर नासा ने बड़ा ऐलान किया है। रविवार को नासा ने बताया कि 19 मार्च की सुबह में वह पृथ्वी पर लौटेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

18 मार्च को धरती पर वापस लौटेंगे अंतरिक्ष यात्री

नासा ने वापसी की लाइव कवरेज टेलीकास्ट करने का भी फैसला किया है। इस लाइव कवरेज की शुरुआत ड्रैगन अंतरिक्ष यान के हैच बंद करने की तैयारी से होगी। नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी ड्रैगन कैप्सूल के माध्यम से पृथ्वी पर लौटेंगे। यह कवरेज अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की पूरी प्रक्रिया को दर्शाएगी। नासा ने इस बात की पुष्टि की है कि सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर, जो स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की समस्याओं के कारण नौ महीने से अधिक समय तक अंतरिक्ष में फंसे हुए थे। मंगलवार को वह पृथ्वी पर लौटेंगे। उनकी समुद्र में वापसी फ्लोरिडा के पास 19 मार्च को सुबह 3:27 बजे (IST) होगी, जिसे बेहतर मौसम की स्थिति के लिए बुधवार से आगे बढ़ाकर तय किया गया है।

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

सोमवार को मस्क ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "अंतरिक्ष में फंसे नासा के अंतरिक्ष यात्री एलोन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद करते हैं।" 25 सेकंड के इस वीडियो में वह ये कहते हुए सुनाई देते हैं, "हम जल्द ही वापस आ रहे हैं, तो मेरे बिना वो योजनाएं मत बनाइए। हमें पृथ्वी पर आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। हम जल्द ही वापस आ जाएंगे।" वहीं, बुच विलमोर भी अपनी सराहना व्यक्त करते हुए कहा, "हम सभी के पास श्री मस्क के लिए पूरी श्रद्धा है और जाहिर तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति भी सम्मान और आभार व्यक्त करते है। हम उनका धन्यवाद करते हैं, हम उनके द्वारा हमें दिए गए सभी समर्थन के लिए आभारी हैं।

यह भी पढ़ें: महिला छात्राओं का यौन शोषण करने वाला आरोपी निलंबित, अश्लील हरकतें करते कैमरे में कैद हुआ था प्रोफेसर