Nepal Gen Z protest latest updates: नेपाल में सोशल मीडिया पर लगाए गए बैन के खिलाफ सोमवार को उग्र विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुसे। पुलिस ने गोली चलाई। 20 लोगों की मौत। 

Nepal Protest: नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन लगाने के खिलाफ सोमवार को हजारों लोगों ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुस गए और आग लगा दी। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारियों ने भी पथराव किया है। हिंसक झड़प में 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब 100 लोग घायल हुए हैं। काठमांडु में कर्फ्यू लगाया गया है। नेपाल हिंसा के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। आइए 5 वीडियो देखते हैं।

वीडियो 1- पुलिस के जवान ने भीड़ पर तानी गन, चला दी गोली

ANI द्वारा एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पुलिसकर्मी ने भीड़ पर गन तानी और गोली चला दी। यह घटना संसद भवन परिसर में घटी।

Scroll to load tweet…

वीडियो 2- प्रदर्शनकारियों ने संसद के गेट पर की तोड़फोड़, लगाई आग

प्रदर्शनकारियों ने संसद के गेट पर तोड़फोड़ की। इस दौरान आगजनी की गई। कुछ लोग छत पर चढ़ गए थे। वे कूदकर भागते दिखे। संसद भवन में लगाए गए आग के चलते काला धुआं उठता नजर आया।

Scroll to load tweet…

वीडियो 3- संसद भवन की दीवार पर चढ़कर की नारेबाजी

विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग संसद भवन की दीवार पर चढ़ गए और नारेबाजी की। उनके सामने हजारों लोग जुटे थे। वे भी साथ में नारे लगा रहे थे। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मची थी। स्थिति ऐसी थी जैसे जंग का मैदान हो। आंसू गैस के गोले से निकला सफेद धुआं हर तरफ दिख रहा था।

Scroll to load tweet…

वीडियो 4- बैरिकेड्स पर चढ़ गए प्रदर्शनकारी, बेबस दिखी पुलिस

प्रदर्शनकारियों की संख्या हजारों में थी और पुलिस के जवान गिनती के। विरोध मार्च संसद भवन पहुंचा तो उसे रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स काम नहीं आए। प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- Gen Z Protest in Nepal: सोशल मीडिया पर बैन से बवाल, संसद भवन में घुसे लोग, 9 की मौत

वीडियो 5- जंग का मैदान बनीं काठमांडू की सड़कें

उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान काठमांडू की सड़कों पर युद्ध जैसी स्थिति दिखी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने जमकर आंसू गैसे के गोले दागे। पथराव के बचने के लिए पुलिस के जवान घेरा बनाकर खड़े थे।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- Nepal Protest: नेपाल में क्यों भड़का विद्रोह, 7 सवाल-जवाब में जानें पूरा मामला?