नेपाली शेरपा पासांग दावा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पासांग दावा माउंट एवरेस्ट की चोटी पर 26 बार चढ़ाई करने वाले  दूसरे व्यक्ति बन गए हैंं। 

काठमांडू (नेपाल)। माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ना मानो इनके लिए बच्चों का खेल हो गया हो। एक बार माउंट एवरेस्ट की चोटी चढ़ आसान नहीं होता लेकिन इन्होंने 26 बार इस पर्वत की चोटी पर झंडे गाड़ दिए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं नेपाली शेरपा पासंग दावा की. रविवार को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के साथ ही वह 26 बार इसे फतह करने वाले दुनिया के दूसरे व्यक्ति बन गए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इमेजिन नेपाल के प्रबंध निदेशक मिंगमा ग्यालजे ने शेरपा के हवाले से जानकारी दी है कि पंगबोचे में जन्मे पासांग दावा हर रोज एवरेस्ट को देखकर बड़े हुए हैं। बचपन से ही वे पहाड़ की ऊंची चोटियां पर चढ़ जाया करते थे। इसके बाद से उन्होंने पर्वतारोही बनने की सोची। 46 वर्षीय शेरपा ने आज सुबह 9.06 बजे 26 बार माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें. नया रिकॉर्ड: सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट पर 14 दोस्तों ने बनाई चाय और बेहतरीन नाश्ते के साथ की टी पार्टी

जानें कब-कब माउंट एवरेस्ट फतह की
मिमांजा ग्यालजे ने बताया कि उनका एवरेस्ट शिखर का सिलसिला किस प्रकार रहे आइए उस पर एक नजर डालते हैं। दावा ने पहली बार वर्ष 1998 में माउंट एवरेस्ट की चोटी फतेह की थी। इसके अगले ही वर्ष 1999 में फिर से उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया था। इसके बाद वर्ष 2002, 2003, 2004, 2006 में दो बार, 2007, 2008, 2009 में दो बार, 2010, 2011, 2012 में दो बार, 2013, 2016, 2017 में दो बार, 2018 में दो बार और दो बार 2019 और 2022 में दो बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी.

2022 में नेपाली शेरपा कामी रीता कर चुके हैं ये कमाल
वर्ष 2022 में नेपाली शेरपा कामी रीता यह कमाल पहले ही कर चुकी हैं। माउंट एवरेस्ट की चोटी 26 बार फतह कर उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था। 52 वर्षीय कामा रीता ने 10 सहयोगियों के साथ माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।