MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • Nepal Crisis: Ex-पीएम प्रचंड की बेटी के घर से मिली जली लाश, 10 तस्वीरों में देखें 'सुलगता नेपाल'

Nepal Crisis: Ex-पीएम प्रचंड की बेटी के घर से मिली जली लाश, 10 तस्वीरों में देखें 'सुलगता नेपाल'

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के चलते उपजी हिंसा ने रौद्र रूप ले लिया। उपद्रव में जहां 24 लोगों की जान चली गई, वहीं 400 से ज्यादा घायल हैं। इसी बीच, पूर्व PM पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' की बेटी गंगा के घर से एक शव बरामद हुआ है, जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

2 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Sep 10 2025, 06:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : ANI

नेपाल में भड़की हिंसा के बाद काठमांडू में एक जेल के बाहर कैदियों ने फर्नीचर और अन्य सामान जला दिया। बता दें कि नेपाल की जेलों से अब तक 13 हजार कैदी भाग चुके हैं।

210
Image Credit : ANI

काठमांडू में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने के सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाए। हालांकि, बाद में इस बैन को हटा लिया गया। 

310
Image Credit : ANI

बुधवार 10 सितंबर को काठमांडू में कर्फ्यू के बाद पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल के आवास के पास से गुजरता एक सुरक्षाकर्मी। बायीं तरफ, खनल के आवास के अंदर एक वाहन के जले हुए अवशेष।

410
Image Credit : ANI

नेपाली सेना के जवान सिंह दरबार कार्यालय परिसर के पास सड़क पर गश्त करते हुए, जहां प्रधानमंत्री कार्यालय और अन्य मंत्रालय स्थित हैं।

510
Image Credit : ANI

कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद भीड़ ने नेपाल के संसद भवन को आग के हवाले कर दिया। पूरी बिल्डिंग धुएं से काली हो गई।

610
Image Credit : ANI

राजधानी काठमांडू की सड़कों पर उत्पात मचाते उपद्रवी। भीड़ ने नेपाल की सुप्रीम कोर्ट में आग लगा दी, जहां रखी 25000 फाइलें जल गईं। 

710
Image Credit : ANI

बुधवार को काठमांडू के भटभटेनी सुपरमार्केट में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद एक जली हुई बस।

810
Image Credit : ANI

काठमांडू के भटभटेनी सुपरमार्केट में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा आग लगाई गई इमारत से निकलता धुआं।

910
Image Credit : ANI

नेपाल में भड़की हिंसा के बाद काठमांडू में बीच सड़क आगजनी करता उपद्रवी। लोगों ने अरबों रुपए की सरकारी संपत्ति को फूंक दिया।

1010
Image Credit : ANI

बता दें कि नेपाल में पिछले तीन दिनों के दौरान उपद्रवियों ने पीएम ओली के घर के अलावा राष्ट्रपति भवन, सुप्रीम कोर्ट और 3 प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, झालानाथ खलान और पुष्प कमल दहल प्रचंड के घरों में आग लगा दी। सेना ने अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
नेपाल
विश्व समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
10 साल का बेटा 10 दिन से लापता, पिता के अजीब तर्क पर पुलिस ने किया भूत पर केस
Recommended image2
Washington Post Layoffs: कौन हैं ईशान थरूर, जिनका नाम अचानक सुर्खियों में आ गया?
Recommended image3
“आप इज्ज़त खरीद नहीं सकते”-भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पाकिस्तान में क्यों मचा बवाल?
Recommended image4
घर में मिली अवैध बायोलैब, HIV इबोला वायरस-1000 चूहों से मचा हड़कंप
Recommended image5
India-US Trade Deal: एग्री सेक्टर में मोदी सरकार ने दी कितनी खुली छूट? ट्रंप के सहयोगी से सुनें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved