Nikki Haley Advises Trump on Tariff Dispute: अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने कहा कि भारत को राष्ट्रपति ट्रंप की रूस से तेल खरीद पर चिंता को गंभीरता से लेना चाहिए और व्हाइट हाउस के साथ मिलकर जल्द समाधान करना चाहिए।
Nikki Haley Advises Trump on Tariff Dispute: अमेरिका की पूर्व राजदूत और रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा कि भारत को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस से तेल खरीदने पर चिंता को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को व्हाइट हाउस के साथ मिलकर जल्द से जल्द इसका समाधान निकालना चाहिए। आगे हेली ने बताया कि भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और उनके बीच दशकों से मजबूत रिश्ते रहे हैं।
रूसी तेल को लेकर हो रहा विवाद
निक्की हेली ने कहा कि भारत द्वारा रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदना पुतिन को आर्थिक मदद देता है और यूक्रेन युद्ध को मजबूत करता है। इस वजह से ट्रंप प्रशासन ने भारत को 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है, जो पहले से लागू 25% शुल्क के अलावा होगा। हेली ने बताया कि भारत हमेशा से दुनिया की सबसे संरक्षणवादी अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है। 2023 में भारत का औसत टैरिफ, अमेरिका के औसत से पांच गुना ज्यादा था। उन्होंने कहा कि व्यापार और रूस से तेल पर कड़ी बातचीत जरूरी है, लेकिन असली मकसद यह होना चाहिए कि दोनों देश मिलकर चीन का सामना कर सकें।
अल्पकाल में भारत अमेरिका के लिए बहुत जरूरी
हेली ने कहा कि अल्पकाल में भारत अमेरिका के लिए बहुत जरूरी है, ताकि चीन से सप्लाई चेन को हटाया जा सके। कई ऐसे उत्पाद हैं जिन्हें अमेरिका तुरंत बड़े पैमाने पर नहीं बना सकता, जैसे कपड़ा, सस्ते मोबाइल फोन और सोलर पैनल। इनका विकल्प भारत ही दे सकता है।
यह भी पढ़ें: Nyoma Airbase: अक्टूबर में पीएम मोदी करेंगे देश के सबसे ऊंचे हवाईअड्डे का उद्घाटन, जानें खासियत
चीन के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है भारत
रक्षा के क्षेत्र में भारत का अमेरिका, इजरायल और अन्य सहयोगी देशों के साथ बढ़ता नजदीकी रिश्ता बहुत महत्वपूर्ण है। भारत अमेरिकी रक्षा उपकरणों का बड़ा और तेजी से बढ़ता बाजार है और उसकी मदद मध्य पूर्व में शांति बनाए रखने में भी हो सकती है। भारत की भौगोलिक स्थिति भी बहुत अहम है, क्योंकि यह चीन की ऊर्जा और व्यापार मार्गों के बीच में है। अगर बड़ा संघर्ष हुआ तो भारत चीन के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
