Oldest company in the World: दुनिया की सबसे पुरानी कंपनी एशियाई देश जापान में है और यह कंपनी मंदिर बनाने का काम करती है। इस कंपनी को सन 578 में बनाया गया था।

टोक्यो: भारत में बिड़ला और टाटा ग्रुप देश की सबसे पुरानी कंपनियों में एक हैं। यह सालों से देश में काम कर रही हैं, लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया की सबसे पुरानी कंपनी कहां है? तो आप बिना सोचे -समझे ब्रिटेन या किसी और यूरोपीय देश का नाम ले लेंगे। हालांकि, यह बिल्कुल गलत है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे पुरानी कंपनी एक एशियाई देश जापान में है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हैरान करने वाली बात यह है कि 1400 साल पुरानी कंपनी आज भी काम कर रही है। इस कंपनी का नाम है कोंगो गुमी है जिसे जापान के ओसाका में स्थापित किया गया था। इस कंपनी को सन 578 में बनाया गया था। इस कंपनी की शुरुआत शिगेमित्सु कोंगो नाम के एक कोरियाई बिल्डर ने की थी।

मंदिरों के निर्माण कोंगो गुमी कंपनी

इस कंपनी को मंदिरों के निर्माण के लिए जाना जाता है। कोंगो को राजकुमार शोतोकू ने जापान में बौद्ध मंदिर बनाने के लिए बुलाया था। जापान के ओसाका में बनाशितेनो-जी मंदिर इसी कंपनी ने बनाया था, जो आज मौजूद है। कंपनी बनाने के बाद से अब तककोंगो परिवार की 40 से अधिक पीढियां निर्माण कंपनी चला रही हैं। गौरतलब है कि कोंगो परिवार के सदस्यों के नाम 17वीं शताब्दी के एक स्क्रॉल में उल्लेखनीय रूप से सूचीबद्ध हैं.

कई आपदाओं को झेला

एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की करीब 80 फीसदी आमदनी बौद्ध मंदिरों बनाने से होती है। कोंगो गुमी दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे लचीली कंपनी में से एक है। यह ही वजह है जो यह आज तक मौजूद है। 1400 सालसे लंबे समय के दौरान कंपनी ने कई प्राकृतिक आपदाओं, राजनीतिक संकटों और परमाणु बम के हमले से खुद को बचाकर रखा।

यह भी पढ़ें- 70 साल से 'लोहे के फेफड़े' संग जी रहा यह शख्‍स, आधे शरीर में मार गया लकवा, पढ़-लिख कर बना वकील